Tach – 50MP के तीन कैमरों वाले Vivo V80 पर शानदार डील, फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में खूब गिर गई इसकी कीमत

Last Updated:
Vivo V80 स्मार्टफोन भारत में 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ है, लेकिन Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 में इसे बैंक डिस्काउंट के साथ कम कीमत में खरीदा जा सकता है. जानें Vivo V80 के तीनों वेरिएंट की कीमत, ऑफर और 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स.
वीवो ने हाल ही में भारत में अपना नया वीवो V80 स्मार्टफोन लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत 62,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 में इस फोन पर बैंक डिस्काउंट मिल रहा है. इसके बाद ग्राहक बेस वेरिएंट को 54 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं. वहीं, ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट पर 11,600 रुपये तक की छूट मिल रही है. अगर आप वीवो का नया V सीरीज फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डील आपके काम आ सकती है.
वीवो V80 की कीमत और बैंक डिस्काउंट- वीवो V80 का बेस वेरिएंट 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 62,999 रुपये है. फ्लिपकार्ट पर Axis और SBI बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 9,135 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत 53,864 रुपये रह जाती है.
फोन का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 69,999 रुपये में लिस्टेड है. इस पर 10,150 रुपये का बैंक कैशबैक मिलने के बाद इसकी प्रभावी कीमत 59,849 रुपये हो जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फोन के सबसे ज्यादा 8GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है. इस मॉडल पर योग्य क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 11,600 रुपये का बैंक कैशबैक मिल सकता है. इसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 68,399 रुपये रह जाती है. ध्यान दें कि ये बैंक ऑफर चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर लागू हैं. खरीदारी से पहले Flipkart पर अपने कार्ड की पात्रता और ऑफर की शर्तें जरूर जांच लें.
वीवो V80 के स्पेसिफिकेशन्स- वीवो V80 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. फोन में मेटल फ्रेम और ग्लास बैक मिलता है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. यह Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर चलता है. कंपनी ने फोन के लिए 4 साल तक OS अपडेट देने का वादा किया है.
कैमरे में क्या है खास? फोटोग्राफी के लिए वीवो V80 के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है.
फोन में 7,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसके अलावा यह IP69 रेटिंग के साथ आता है.
Source link