Tach – 54 दिन का बैटरी बैकअप और दुनिया का सबसे पावरफुल प्रोसेसर, iPad की छुट्टी करने आ रहा है OnePlus Pad 4

Last Updated:

OnePlus Pad 4 Launch Date: वन प्‍लस ने अपने बहुप्रतीक्षित वन प्‍लस पैड 4 (OnePlus Pad 4) की लॉन्‍च डेट घोषित कर ती है. इस टेबलैट की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है. कंपनी ने इसमें क्‍वालकॉम का फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर स्‍नैपड्रेगन 8 इलाईट जेन 5 चिपसेट दिया है.

Zoom

नई दिल्‍ली. वनप्लस (OnePlus) एक बार फिर भारतीय बाजार में तहलका मचाने के लिए तैयार है. लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने अपने अगले फ्लैगशिप टैबलेट वन प्‍लस पैड 4 (OnePlus Pad 4) की लॉन्‍च डेट की घोषणा कर दी है. यह टैबलेट न केवल अपने स्लीक डिजाइन, पावरफुल प्रोसेसर और बैटरी बैकअप के कारण चर्चा में है. वनप्लस ने गुरुवार को बताया कि यह 30 अप्रैल 2026 को भारत में लॉन्च किया जाएगा. पहले OnePlus Pad 3 Pro के नाम से पेश किए जाने की खबरें आ रही थीं, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि यह Pad 4 के नाम से ही दस्तक देगा. कंपनी का दावा है कि पिछले मॉडल की तुलना में इसमें 20% बेहतर सीपीयू और 23% बेहतर जीपीयू परफॉर्मेंस मिलेगी, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव बिल्कुल प्रोफेशनल लेवल का होगा.

वन प्‍लस पैड 4 (OnePlus Pad 4) की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है. कंपनी ने इसमें क्‍वालकॉम का फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर स्‍नैपड्रेगन 8 इलाईट जेन 5 चिपसेट दिया है. यह वही चिपसेट है जो कंपनी के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन वन प्‍लस 15 (OnePlus 15) में भी देखने को मिलेगा. परफॉर्मेंस के मामले में इस टैबलेट ने बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म AnTuTu पर 41,86,268 का स्कोर हासिल किया है. यह स्‍कोर इसे बाजार में मौजूद सबसे ताकतवर टैबलेट्स की कतार में खड़ा करता है.

54 दिन चलेगी बैटरी
OnePlus Pad 4 में 13,380mAh की विशाल बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस एक बार फुल चार्ज होने पर 54 दिन का स्टैंडबाय टाइम दे सकता है. यानी अगर आप इसे चार्ज करके छोड़ दें, तो लगभग दो महीने तक इसकी बैटरी खत्म नहीं होगी. इसके अलावा, यह लगातार 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक और करीब 7 घंटे की नॉन-स्टॉप हाई-एंड गेमिंग देने में सक्षम है.

13.2 इंच का 3.4K 12-बिट ट्रू कलर डिस्प्ले
डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 13.2 इंच का 3.4K 12-बिट ट्रू कलर डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है. डॉल्बी विजन (Dolby Vision) सपोर्ट के साथ इसका विजुअल एक्सपीरियंस शानदार होने वाला है. इसमें 8-स्पीकर सेटअप दिया गया है, जिसमें 4 डेडिकेटेड बेस स्पीकर्स और 4 ट्वीटर शामिल हैं.

OnePlus Pad 4 कब होगा लॉन्‍च
OnePlus Pad 4 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा. लॉन्च के तुरंत बाद यह अमेजन, फ्लिपकार्अ और वन प्‍लस इंडिया की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध होगा. यह टैबलेट OnePlus Stylo Pro स्टायलस को भी सपोर्ट करेगा, जो क्रिएटिव प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए इसे एक बेहतरीन विकल्प बनाता है.


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News