Tach – 8000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा! Oppo F35 Series लॉन्च, कीमत ₹38,999 से शुरू

Oppo ने भारत में अपनी पॉपुलर F सीरीज के दस साल पूरे होने के मौके पर F35 और F35 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं. ये दोनों फोन मुख्य रूप से ग्रुप सेल्फी, लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत बिल्ड पर फोकस करते हैं. दोनों मॉडल में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा लगा है, जिसकी फील्ड ऑफ व्यू 100 डिग्री है. इससे ग्रुप फोटो में ज्यादा लोग आसानी से फ्रेम में आ जाते हैं. साथ ही 8000 एमएएच की बड़ी बैटरी और 80 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दोनों फोन को खास बनाता है.
पानी और धूल से सेफ्टी के लिए आईपी66, आईपी68, आईपी69 और आईपी69के रेटिंग भी दी गई हैं. फोन 11 अक्टूबर से ऑफलाइन स्टोर्स, ओप्पो इंडिया ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर उपलब्ध होगा. कीमत 38,999 रुपये से शुरू होकर 54,999 रुपये तक जाती है. ये सीरीज उन यूजर्स के लिए है, जो रोजाना सेल्फी और लंबी बैटरी चाहते हैं.
कीमत और उपलब्धता
Oppo F35 5G का 6 जीबी रैम प्लस 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 38,999 रुपये का है, जबकि 8 जीबी प्लस 128 जीबी वाला 42,999 रुपये में मिलेगा.कलर ऑप्शन में वेव ब्लू, टाइटेनियम ग्रे और मिस्ट पिंक शामिल हैं.
Oppo F35 5G Pro 5G 6 जीबी प्लस 128 जीबी के लिए 45,999 रुपये, 8 जीबी प्लस 128 जीबी के लिए 49,999 रुपये और 8 जीबी प्लस 256 जीबी के लिए 54,999 रुपये में उपलब्ध है. इसके कलर ऑप्शन में सनराइज ऑरेंज, ट्वाइलाइट ब्राउन और वेव ब्लू शामिल हैं. सेल 11 अक्टूबर से शुरू होगी.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
एफ35 प्रो में 6.78 इंच का 1.5के एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है. इसे मीडियाटेक डायमेंसिटी 7360 मैक्स प्रोसेसर चलाता है. स्टैंडर्ड एफ35 में 6.57 इंच का एफएचडी प्लस एमोलेड स्क्रीन है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स ब्राइटनेस है. इसमें डायमेंसिटी 6360 मैक्स चिपसेट लगा है.
कैमरा फीचर्स
दोनों फोन में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड फ्रंट कैमरा और नेचुरलटोन 2.0 टेक्नोलॉजी है, जो स्किन टोन को नैचुरल रखती है. प्रो मॉडल में रियर साइड पर 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा (OIS के साथ) और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड है. ये फ्रंट और रियर दोनों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है. स्टैंडर्ड मॉडल में 50 मेगापिक्सल मेन और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर हैं.
बैटरी और अन्य फीचर्स
दोनों फोन में 8000 एमएएच बैटरी और 80 वाट सुपरवूक चार्जिंग है. सॉफ्टवेयर कलरओएस पर आधारित है. प्रो मॉडल में बेहतर कूलिंग और डुअल स्पीकर भी उपलब्ध हैं. ये फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल, सेल्फी लवर्स और लंबी बैटरी चाहने वालों के लिए अच्छे विकल्प हैं.
Source link