Tach – Aadhaar ऑथेंट‍िकेशन के ब‍िना नहीं हो पाएगी अब Tatkal रेलवे टिकट बुकिंग, 1 जुलाई से नए न‍ियम लागू

नई द‍िल्‍ली. रेलवे ट‍िकट बुक‍िंग में होने वाली धांधली को रोकने और आम लोगों को तत्काल टिकट योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए, रेलवे मंत्रालय ने इस योजना में बदलाव किए हैं. 1 जुलाई से, केवल वही यूजर्स तत्‍काल ट‍िकट बुक कर पाएंगे, जो अपने खाते को आधार से वेर‍िफ‍िकेशन कर चुके हैं.  रेलवे मंत्रालय द्वारा 10 जून को जारी सर्कुलर में लिखा है, “01.07.2025 से, भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) की वेबसाइट/ऐप के माध्यम से तत्काल योजना के तहत टिकट केवल आधार वेर‍िफ‍िकेशन यूजर्स द्वारा ही बुक किए जा सकेंगे. इसके बाद, 15.07.2025 से तत्काल बुकिंग के लिए आधार-आधारित ओटीपी वेर‍िफ‍िकेशन भी अनिवार्य कर दिया जाएगा.”

ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम के साथ-साथ, नया नियम काउंटर टिकटों पर भी लागू होगा. “तत्काल टिकट केवल भारतीय रेलवे के कंप्यूटरीकृत पीआरएस (यात्री आरक्षण प्रणाली) काउंटरों/अधिकृत एजेंटों के माध्यम से ही बुक किए जा सकेंगे, और इसके लिए सिस्टम द्वारा उत्पन्न ओटीपी का प्रमाणीकरण आवश्यक होगा, जो बुकिंग के समय उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा. यह नियम 15.07.2025 से लागू किया जाएगा,” सर्कुलर में कहा गया.

क्‍या कहते हैं नए न‍ियम?
नए नियम के अनुसार, भारतीय रेलवे के अधिकृत ट‍िकट‍िंग एजेंटों को बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट के दौरान तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी, चाहे वह एसी हो या नॉन-एसी. इसका मतलब है कि एजेंटों को एसी क्लास के लिए सुबह 10 बजे से 10.30 बजे तक और नॉन-एसी क्लास के लिए सुबह 11 बजे से 11.30 बजे तक तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति नहीं होगी.

रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS), जो भारतीय रेलवे का तकनीकी विभाग है, और IRCTC को सभी जोनल रेलवेज को सूचित करते हुए सिस्टम में आवश्यक बदलाव करने के निर्देश दिए गए हैं. रेल मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, हर दिन लगभग 2,25,000 यात्री भारतीय रेलवे के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से तत्काल टिकट बुक करते हैं.

रेलवे द्वारा 24 मई से 2 जून तक ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग पैटर्न के विश्लेषण से पता चला है कि औसतन 5,615 में से 1,08,000 एसी क्लास टिकट पहले मिनट में बुक किए गए थे. दूसरे मिनट में कुल 22,827 टिकट बुक किए गए. एसी क्लास में, औसतन 67,159 टिकट या 62.5 प्रतिशत तत्काल टिकट पहले 10 मिनट में ऑनलाइन बुक किए गए. शेष 37.5 प्रतिशत टिकट 10 मिनट से लेकर चार्ट तैयार होने तक बुक किए गए, जिनमें से 3.01 प्रतिशत तत्काल टिकट खिड़की खुलने के 10 घंटे बाद बुक किए गए.

[ad_2]
Source link

Back to top button