Tach – AirPods Pro 3 लॉन्च: दमदार ANC और एडवांस्ड ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ

Last Updated:

नई दिल्ली में लॉन्च हुए AirPods Pro 3 में ऐपल ने दोगुनी ANC क्षमता दी है, लेटेस्ट ऑडियो टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड चिपसेट के साथ प्रीमियम वायरलेस ईयरबड्स पेश किए हैं.

4 गुना अधिक नॉइस कैंसिलेशन के साथ ऐपल ने लॉन्च किए नए एयर पॉड्सएयरपॉड्स प्रो 3
नई दिल्ली. तीसरी पीढ़ी के AirPods Pro 3 लॉन्च हो गए हैं और एप्पल का दावा है कि यह नया TWS हेडसेट नॉइस कैंसलेशन (ANC) में अब पहले से कहीं ज्यादा दमदार है. कंपनी के मुताबिक, AirPods Pro 3 की ANC क्षमता AirPods Pro 2 से दोगुनी और पहले वाले AirPods Pro मॉडल से चार गुना ज्यादा असरदार है. इसका मतलब यह है कि यूजर्स को म्यूजिक, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट के दौरान बाहरी शोर से लगभग पूरी तरह छुटकारा मिलेगा.

AirPods Pro 3 में ऐपल ने लेटेस्ट ऑडियो टेक्नोलॉजी और एडवांस्ड चिपसेट लगाया है, जिससे साउंड क्वालिटी और भी ज्यादा साफ और इमर्सिव हो गई है. वायरलेस ईयरबड्स सेगमेंट में ये डिवाइस प्रीमियम फीचर्स के साथ बाजार में एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है. ऐपल ने इसमें 8 घंंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया है.

ऐपल ने अपने नए एयरपॉड्स प्रो 3 (AirPods Pro 3) में एक खास फीचर जोड़ा है, जिसका नाम है लाइव ट्रांसलेशन. कंपनी का कहना है कि यह फीचर एप्पल इंटेलिजेंस (Apple Intelligence) पर काम करता है और बातचीत के दौरान तुरंत अनुवाद करने में मदद करता है. सबसे बड़ी बात यह है कि अगर बातचीत करने वाले दोनों लोग एयरपॉड्स प्रो 3 का इस्तेमाल करते हैं, तो यह फीचर और भी ज्यादा बेहतर काम करता है. यानी अलग-अलग भाषाओं में बात करने वालों के लिए यह हेडफोन रियल-टाइम ट्रांसलेटर की तरह काम करेगा.

नए एयरपॉड्स की कीमत 249 डॉलर रखी गई है. इसे अभी प्री बुक किया जा सकता है लेकिन यह 19 सितंबर को ही आपको मिल पाएगा. भारत में इसकी कीमत अभी जारी की जाएगी.

authorimg

Jai Thakur

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें

जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

4 गुना अधिक नॉइस कैंसिलेशन के साथ ऐपल ने लॉन्च किए नए एयर पॉड्स

[ad_2]
Source link

Back to top button