Tach – Amazon fall event on 30 september expected echo launch kindle know what will change-30 सितंबर को है Amazon का Fall इवेंट, 5 डिवाइसेज़ को मिलेगा बड़ा अपग्रेड, जानिए क्या बदलेगा

Last Updated:

अमेज़न जल्द ही अपना 2025 प्रोडक्ट इवेंट आयोजित करने वाला है. इस इवेंट में नया Echo स्पीकर, अपडेटेड Echo Studio, Colour Kindle Scribe, छोटे Kindle Petit Color और Vega OS टीवी लॉन्च हो सकते हैं.

30 सितंबर को है Amazon का Fall इवेंट, 5 डिवाइसेज़ को मिलेगा बड़ा अपग्रेडअमेज़न इवेंट 30 सितंबर को है.

अमेज़न जल्द ही अपना नया प्रोडक्ट इवेंट आयोजित करने वाला है, जिसमें Echo स्पीकर्स, Kindle और टीवी के नए वर्ज़न देखने को मिल सकते हैं. ईको स्पीकर्स की बात करें तो अमेज़न ने 2020 के बाद कोई नया स्टैंडर्ड Echo स्पीकर लॉन्च नहीं किया है. इवेंट के टीज़र में नीले रंग की Echo रिंग दो बार दिखाई दी है, जिससे यह संकेत मिल सकता है कि नया Echo स्पीकर और शायद Echo Studio का अपडेटेड वर्ज़न भी पेश किया जा सकता है, जो आखिरी बार 2023 में अपडेट हुआ था. इसलिए अगर आप पहले से Alexa डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं, तो नया खरीदने से पहले इंतजार करना बेहतर रहेगा.

Kindle के मामले में टीज़र थोड़े ज्यादा साफ हैं. रंगीन Kindle Scribe लगभग तय लगता है, क्योंकि टीज़र में ‘the stroke of a pen’ लिखा हुआ देखा गया है. Scribe 2022 में लॉन्च हुआ था और पिछले साल इसका अपडेट आया था, लेकिन इसमें अभी तक रंगीन स्क्रीन नहीं थी.

इसके अलावा छोटे Kindle ‘Petit Color’ के लॉन्च की भी चर्चा है, हालांकि इसकी संभावना थोड़ी कम है, खासकर हाल ही में Kindle Colorsoft के लॉन्च के बाद ऐसा लगता है ये अभी नहीं पेश किया जाएगा.

टीवी सेक्शन में Amazon अपने इन-हाउस Vega OS को टीवी में पेश कर सकता है. Vega OS पहले से Echo स्मार्ट डिस्प्ले में चलता है और अगर ये टीवी में आता है, तो यह Amazon के लिए स्मार्ट टीवी मार्केट में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है.

जुड़ेंगे AI फीचर्स
इसके अलावा, Alexa Plus और AI फीचर्स में भी नए अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं. अमेज़न अपने इवेंट में अक्सर कोई सरप्राइज प्रोडक्ट भी पेश करता है, इसलिए इस बार Echo Frames का नया वर्ज़न या कोई स्मार्ट ग्लास लॉन्च होना भी उम्मीद है.

कुल मिलाकर, अगर आप Echo या Kindle खरीदने का सोच रहे हैं, तो अगले हफ्ते का इवेंट देखने के बाद ही फैसला लेना बेहतर होगा. नए और बेहतर वर्ज़न आने की संभावना है, इसलिए थोड़े समय के लिए इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

30 सितंबर को है Amazon का Fall इवेंट, 5 डिवाइसेज़ को मिलेगा बड़ा अपग्रेड

[ad_2]
Source link

Back to top button