Tach – अमेज़न-फ्लिपकार्ट सेल ने ऑनलाइन शॉपिंग में नया रिकॉर्ड बनाया

Last Updated:
अमेज़न और फ्लिपकार्ट की फेस्टिव सेल ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पहले हफ्ते में ही 60,700 करोड़ रुपये की सेल हो गई है. GST सुधार और जेन-ज़ी की भागीदारी ने बिक्री को बढ़ावा दिया है. पूरी रिपोर्ट अंदर…

नई दिल्ली. भारत में ऑनलाइन शॉपिंग का त्योहारी सीजन इस साल जबरदस्त शुरुआत कर चुका है. अमेज़न और फ्लिपकार्ट की मेगा सेल (ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और बिग बिलियन डेज) ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ सेल दर्ज की. सिर्फ पहले हफ्ते में ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर 60,700 करोड़ रुपये की सेल हुई, जो पिछले साल की तुलना में 29% ज्यादा है. मार्केट रिसर्च कंपनी डैटम इंटेलिजेंस का कहना है कि इस साल कुल त्योहारी सेल 1.2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकती है. इसका मतलब है कि पिछले साल के करीब 1 लाख करोड़ के मुकाबले इस बार बाजार और भी गर्म रहने वाला है.
GST रिफॉर्म और जेन-ज़ी ने किया कमाल
फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज में पहले 48 घंटे में ही 606 मिलियन विजिट्स दर्ज हुए. खास बात यह रही कि इन विजिट्स में से एक-तिहाई जेन-जी (Gen-Z) थे, जो सामान्य दिनों से लगभग दोगुना है. फ्लिपकार्ट का कहना है कि GST सुधारों ने हिचकिचा रहे ग्राहकों को भी खरीदारी के लिए प्रेरित किया और इस बार शुरुआती हफ्ते में ही सेल का जोश पूरे हफ्ते तक बना रहा.
अमेज़न ने भी कमाल कर दिया. पहले 48 घंटे में उसे 38 करोड़ विजिट्स मिले और उनमें से 70% छोटे शहरों से थे. इस बार महंगे स्मार्टफोन, QLED और Mini-LED टीवी, प्रीमियम वॉच और ज्वेलरी की सेल में जबरदस्त उछाल आया. अमेज़न का कहना है कि सिर्फ 48 घंटे में ही GST से मिलने वाले करोड़ों के फायदे ग्राहकों तक पहुंचा दिए गए. साथ ही, कंपनी ने सबसे तेज डिलीवरी की, जिसमें 80 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट्स दो दिन में प्राइम मेंबर्स तक पहुंचा दिए.
दो दिनों के बाद भी जोश हाई
इस बार लोग पहले से ही खरीदारी के लिए तैयार थे. 22 सितंबर को शुरू हुए अर्ली-एक्सेस सेल ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ सेल कर दी. खास बात यह रही कि इस बार शुरुआती दो दिनों के बाद भी खरीदारी का जोश कम नहीं हुआ, बल्कि पूरे हफ्ते बना रहा. इससे साफ है कि ग्राहकों का भरोसा बढ़ रहा है और अब खरीदारी सिर्फ डिस्काउंट तक सीमित नहीं रह गई, बल्कि लोग प्लान बनाकर बड़े प्रोडक्ट्स ले रहे हैं.
अगले कुछ हफ्तों में यह जोश और बढ़ने वाला है क्योंकि दिवाली तक का समय ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए सबसे बड़ा मौका है. अगर यही रफ्तार बनी रही तो यह अब तक का सबसे बड़ा त्योहारी सीजन साबित हो सकता है और भारत के ऑनलाइन रिटेल सेक्टर में स्थिर और लंबी अवधि की ग्रोथ का नया अध्याय लिख सकता है.

मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे …और पढ़ें
मलखान सिंह पिछले 17 वर्षों से ख़बरों और कॉन्टेंट की दुनिया में हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम प्रोफाइल में जुड़ा है. लगभग 4 साल से News18Hindi के साथ काम कर रहे … और पढ़ें
Source link







