Tach – Amazon Great indian festival sale starts for prime member these 5 best deals live phone earbuds smartwatch-Prime मेंबर्स के लिए आज से शुरू हुई ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल, इन 5 डील्स को नहीं कह पाएंगे न, सस्ता हुआ सामान

Last Updated:

इस Diwali सीज़न की Amazon की Great Indian Festival Sale 2025 प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो गई है. ग्राहकों को स्मार्टफोन, ईयरबड्स, हेडफोन्स और स्मार्टवॉच पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं. अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स अपग्रेड करने का सोच रहे हैं तो यह सही मौका है.

Prime मेंबर्स के लिए ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू, खुश कर देंगी ये 5 डील्सअमेज़न सेल प्राइम मेंबर्स के लिए हुई लाइव.
अमेज़न की Great Indian Festival सेल 2025 आज यानी कि 22 सितंबर से प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव हो गई है. सेल में इस बार ग्राहकों के लिए कई शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट दिया जा रहा है. ऐलान के समय ही अमेज़न ने बताया था कि सेल का फायदा Prime Members को 23 सितंबर से 24 घंटे पहले ही मिलने लगेगा. साथ ही उन्हें Prime Festive Offers के तहत अडिशनल 10% की छूट भी मिलेगी.

ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर 40% तक, इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन पर 80% तक और टीवी व होम अप्लायंसेज पर 65% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. आइए नज़र डालते हैं कुछ सबसे बढ़ियां डील्स पर…

OnePlus Nord Buds 3: ₹1,599 की कीमत पर ये ईयरबड्स सबसे बड़ी डील में से एक है. इनमें 12.4mm ड्राइवर्स, 32dB ANC, 43 घंटे की बैटरी और Bluetooth 5.4 सपोर्ट है.

boAt Rockerz 650 Pro: डॉल्बी ऑडियो और 40mm ड्राइवर्स वाले ये वायरलेस हेडफोन्स अब सिर्फ ₹2,299 में मिल रहे हैं. इसमें 80 घंटे की बैटरी लाइफ और 10 मिनट चार्ज में 10 घंटे का बैकअप देने वाली ASAP चार्ज तकनीक है.

Samsung Galaxy Watch6 Classic LTE: ये प्रीमियम स्मार्टवॉच अब बैंक ऑफर के साथ ₹3,000 सस्ते दाम पर मिल रही है. इसमें AMOLED डिस्प्ले, हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स और LTE कनेक्टिविटी है.

स्मार्टफोन पर भी तगड़ी छूट
Samsung Galaxy S24 Ultra: सैमसंग का फ्लैगशिप फोन Galaxy S24 Ultra 5G अब ₹71,999 की कीमत पर मिल रहा है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 200 मेगापिक्सल का क्वाड कैमरा सेटअप और 5000mAh बैटरी मिलती है. साथ ही 9 महीने तक का No-Cost EMI ऑफर भी उपलब्ध है.

Apple iPhone 15: ऐपल का iPhone 15 अमेज़न पर अब सिर्फ ₹43,749 में उपलब्ध है, जिसमें बैंक ऑफर शामिल है. इसमें A16 Bionic चिप, 6.1-इंच Super Retina XDR डिस्प्ले, 48 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा और USB-C पोर्ट जैसी लेटेस्ट फीचर्स हैं.

Realme Narzo 80 Lite 5G: ₹8,999 के रेंज में यह स्मार्टफोन ऑफर एक बेहतरीन डील है. इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग मिलती है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

Prime मेंबर्स के लिए ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू, खुश कर देंगी ये 5 डील्स

[ad_2]
Source link

Back to top button