Tach – शुरू हुई अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल, ऐपल, सैमसंग, रियलमी और वनप्‍लस ने की ऑफर्स की बारिश

Last Updated:

Amazon Great Republic Day Sale 2026- ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 प्राइम मेंबर्स के लिए आज से लाइव हो गई है. आम ग्राहकों के लिए यह कल से खुलेगी. इस सेल में मोबाइल सहित बहुत से इलेक्‍ट्रॉनिक और अन्‍य सामानों पर भारी छूट दी जा रही है.

ख़बरें फटाफट

शुरू हुई अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल, ऐपल, क्‍या-क्‍या मिल रहा सस्‍ता, जानिएडिस्‍काउंट के साथ ही बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और पुराने फोन के बदले शानदार एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है.

नई दिल्‍ली. ई-कॉमर्स दिग्गज अमेज़न ने अपनी बहुप्रतीक्षित ‘ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026’ की शुरुआत कर दी है. यह सेल आज 16 जनवरी 2026 से प्राइम मेंबर्स के लिए लाइव हो गई है, जबकि अन्य ग्राहकों के लिए कल से इसे दरवाजे खुल जाएंगे. इस साल की सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स, होम एप्लायंस और विशेष रूप से स्मार्टफोन सेगमेंट पर जबरदस्त डील्स दी जा रही हैं. प्रीमियम फ्लैगशिप से लेकर बजट-फ्रेंडली 5G फोन तक, अमेज़न ने हर तरह के ग्राहकों की पसंद का ध्यान रखा है.

अमेज़न ने इस सेल को प्राइम मेंबर्स के लिए विशेष बनाया है. सेल में न केवल कीमतों में कटौती की गई है, बल्कि बैंक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI और पुराने फोन के बदले शानदार एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. प्राइम-ओनली बेनिफिट्स के तहत मेंबर्स को फास्ट डिलीवरी और कुछ घंटों की अर्ली एक्सेस भी दी गई है, ताकि वे स्टॉक खत्म होने से पहले अपनी पसंद का प्रोडक्ट बुक कर सकें.

सस्‍ते में आईफोन खरीदने का मौका

ऐपल के चाहने वालों के लिए यह ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 किसी उत्सव से कम नहीं है. इस बार iPhone 15 (128GB) को बेहद आकर्षक कीमत ₹51,499 पर लिस्ट किया गया है. इसके अलावा ऐपल की नवीनतम जनरेशन के प्रति दीवानगी को देखते हुए iPhone 17 Pro (256GB) को ₹1,34,900 और इसके टॉप-एंड मॉडल iPhone 17 Pro Max (256GB) को ₹1,49,900 की कीमत पर पेश किया गया है. नया iPhone Air (256GB) भी ₹95,499 की विशेष कीमत पर उपलब्ध है.

Samsung और OnePlus पर भी धमाकेदार डील्‍स

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल 2026 में सैमसंग ने अपने गैलेक्सी लाइनअप के जरिए हर बजट के ग्राहक को टारगेट किया है. मध्यम वर्ग के लिए Galaxy A55 5G (8GB+128GB) अमेजन सेल में ₹23,998 में उपलब्ध है, जबकि कम बजट में 5G का अनुभव चाहने वालों के लिए Galaxy M17 5G को ₹12,999 कीमत पर उतारा गया है. वनप्लस ने अपनी ‘R’ और ‘S’ सीरीज पर फोकस किया है. OnePlus 15R (12GB+256GB) को ₹47,998 और OnePlus 13s (12GB+256GB) को ₹52,999 में खरीदा जा सकता है. ये स्मार्टफोन विशेष रूप से गेमिंग और हाई-स्पीड मल्टीटास्किंग के शौकीनों के लिए डिजाइन किए गए हैं.

hometech

शुरू हुई अमेज़न ग्रेट रिपब्लिक डे सेल, ऐपल, क्‍या-क्‍या मिल रहा सस्‍ता, जानिए

[ad_2]
Source link

Back to top button