Tach – Amazon कराएगा अब ब्‍लड टेस्‍ट! 60 म‍िनट कलेक्‍ट करेगा सैम्‍पल, 6 घंटे में देगा र‍िपोर्ट

नई द‍िल्‍ली. अब Amazon ने आपके लिए घर बैठे लैब टेस्ट करवाना आसान बना दिया है. कंपनी ने एक नई सेवा शुरू की है जिसका नाम है Amazon Diagnostics. अमेजन की ये सेवा वादा कर रही है क‍ि बुक‍िंग करने के 60 मिनट के अंदर वो आपका ब्‍लड सैम्‍पल इकट्ठा कर लेगी और 6 घंटे के भीतर आपके पास डिजिटल रिपोर्ट आ जाएगी.

फ‍िलहाल कहां-कहां है ये सर्व‍िस
अमेजन की नई सर्व‍िस अभी दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद में है और 450 से ज्यादा पिन कोड कवर करती है. आप Amazon ऐप से सीधे 800 से ज्यादा टेस्ट बुक कर सकते हैं, समय स्लॉट चुन सकते हैं और सैंपल पिकअप से लेकर फाइनल रिपोर्ट तक सब कुछ ट्रैक कर सकते हैं.

इस लैब के साथ साझेदारी
इसको संभव बनाने के लिए, Amazon ने बेंगलुरु स्थित डायग्नोस्टिक्स कंपनी Orange Health Labs के साथ पार्टनर्श‍िप की है, जो पहले से ही कई शहरों में घर पर तेजी से टेस्टिंग की सुविधा देती है.

तो ये कैसे काम करता है?
ये बहुत ही आसान है. आप Amazon ऐप पर जाएं, जिस टेस्ट की जरूरत है उसे चुनें और अपने ल‍िए सुटेबल टाइम पर बुकिंग करें. एक मेडिकल प्रोफेशनल आपके घर आकर सैंपल लेगा और बेसिक टेस्ट के लिए आपकी रिपोर्ट कुछ ही घंटों में आपके फोन पर भेज दी जाएगी.

Amazon का कहना है कि वह लैब टेस्ट कराने में होने वाली देरी और उलझनों को कम करना चाहता है. अब क्लिनिक जाने, लंबी कतारों में खड़े होने या पास की लैब ढूंढने की जरूरत नहीं होगी. Amazon के भारत में हेल्थकेयर प्रयासों का नेतृत्व करने वाले जयारामकृष्णन बालासुब्रमणियन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आसान और अधिक विश्वसनीय बनाना ही कंपनी का लक्ष्य है.

ये नई सेवा Amazon की पूरी हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म बनाने की योजना का हिस्सा है. Amazon पहले से ही Amazon Pharmacy चला रहा है, जहां आप दवाइयां ऑर्डर कर सकते हैं और Amazon Clinic, जो ऑनलाइन डॉक्टर कंसल्टेशन देता है.

अब, लैब टेस्ट्स को जोड़कर, Amazon एक ही ऐप से डॉक्टर से बात करने, टेस्ट कराने और दवाइयां ऑर्डर करने की सुविधा दे रहा है. ये सेवा फिलहाल 6 शहरों में सीमित है, लेकिन अगर यह सफल होती है, तो Amazon इसे जल्द ही और जगहों पर भी शुरू करेगा.

[ad_2]
Source link

Back to top button