Tach – android 16 based nothing operating system 4 0 update coming soon to nothing phone 3 know features-नथिंग के फोन में होने वाला है बड़ा बदलाव, एंड्रॉयड 16 अपडेट से बदलेगा रंग-रूप, जुड़ेंगे नए फीचर्स भी

Last Updated:

Nothing अपने यूज़र्स के लिए बड़ा अपडेट लाने वाला है. Nothing OS 4.0, Android 16 पर बेस्ड, सर्कुलर आइकन और साफ-सुथरे इंटरफ़ेस के साथ आएगा. नथिंग Phone 3 की कीमत में गिरावट के साथ यह अपडेट यूज़र्स को बेहतरीन मोबाइल एक्सपीरिएंस देगा.

नथिंग के फोन में होने वाला है बड़ा बदलाव, एंड्रॉयड 16 अपडेट से बदलेगा रंग-रूपNothing फोन को मिलेगा एंड्रॉयड 16 अपडेट.
नथिंग ने इस हफ्ते अपने यूज़र्स के लिए अच्छी खबर दी है कंपनी जल्द ही Nothing OS 4.0 का अपडेट लेकर आने वाली है. यह अपडेट लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड होगा. इसका मतलब है कि यूज़र्स को नया और बेहतर इंटरफेस मिलेगा. कंपनी ने बताया है कि इस नए वर्जन में ज़्यादा बदलाव नहीं होंगे, लेकिन डिज़ाइन को और साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जाएगा. नए अपडेट में ऐप्स के आइकन गोल होंगे, जिससे फोन देखने में और आकर्षक लगेगा.

Nothing OS 4.0 का इंतजार इसलिए भी हो रहा है क्योंकि इससे पता चलता है कि कंपनी अपने सॉफ़्टवेयर पर ध्यान दे रही है. इसके अलावा, ये अपडेट उन लोगों को भी पसंद आएगा जो फोन की परफॉर्मेंस और डिजाइन दोनों चाहते हैं.

हालांकि कंपनी ने कहा था कि Phone 3 खासतौर पर बड़े मार्केट्स के लिए बनाया गया है, लेकिन कीमत में गिरावट से ये भारत जैसे देशों के लिए भी अच्छा ऑप्शन बन सकता है. अब लोग इसे मिड-रेंज फोन की तरह खरीद सकते हैं और बेहतरीन फीचर्स का आनंद ले सकते हैं.

फिर से बन सकता है लोगों की पसंद
Nothing OS 4.0 और Phone 3 का नया ऑफर कंपनी की कोशिश है कि वह अपने यूज़र्स को अच्छा एक्सपीरिएंस दे. नए अपडेट और घटी हुई कीमत से यह फोन फिर से चर्चा में आने की उम्मीद है. अगर आप नया फोन खरीदना चाहते हैं तो Nothing Phone 3 पर ध्यान दे सकते हैं.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

नथिंग के फोन में होने वाला है बड़ा बदलाव, एंड्रॉयड 16 अपडेट से बदलेगा रंग-रूप

[ad_2]
Source link

Back to top button