Tach – ऐपल AirPods Pro में बिल्ट-इन कैमरा और AI फीचर्स, नया वर्जन जल्द.

ऐपल इस साल अपने प्रीमियम वायरलेस ईयरबड्स लाइनअप में एक और बड़ा अपडेट लाने की तैयारी में हो सकता है. हालिया लीक के मुताबिक, आने वाले एयरपॉड्स प्रो में एक चौंकाने वाला नया फीचर देखने को मिल सकता है, और वह है बिल्ट-इन कैमरे. यह दावा हाल ही में X (पहले Twitter) पर एक टिप्सटर ने किया है, जो पहले आई उन रिपोर्ट्स को भी मजबूत करता है जिनमें कहा गया था कि ऐपल AirPods के अंदर इन्फ्रारेड कैमरे पर काम कर रहा है.

Table of Contents

हालांकि, ये कैमरे फोटो या वीडियो लेने के लिए नहीं होंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, इनका इस्तेमाल ऐपल की नई AI-बेस्ड फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए किया जाएगा. ये इन्फ्रारेड सेंसर यूज़र के आसपास के माहौल, मूवमेंट और कॉन्टेक्स्ट को समझने में मदद करेंगे. इसे ऐपल की ‘Visual Intelligence’ रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिस पर कंपनी हाल के समय में खासा फोकस कर रही है.

इस लीक को दिलचस्प बनाने वाली बात इसकी टाइमिंग है. एयरपॉड्स प्रो को ज्यादा समय पहले ही अपडेट किया गया था और आमतौर पर ऐपल अपने Pro मॉडल्स को हर तीन साल में रिफ्रेश करता है. ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी अभी पूरी तरह से नया डिजाइन नहीं लाएगी, बल्कि मौजूदा एयरपॉड्स प्रो का एक अपग्रेडेड वर्जन पेश कर सकती है.

कीमत कितनी हो सकती है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए एयरपॉड्स प्रो का डिजाइन और फिट मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा. सबसे बड़ा बदलाव कैमरा-सेंसर का जुड़ना होगा. इसी वजह से ऐपल दो वेरिएंट्स को एक साथ बेच सकता है. एक स्टैंडर्ड एयरपॉड्स प्रो और दूसरा कैमरा-सपोर्ट वाला प्रीमियम वर्जन. स्टैंडर्ड मॉडल की कीमत मौजूदा स्तर पर रह सकती है, जबकि कैमरा वाले एयरपॉड्स प्रो की कीमत ज्यादा हो सकती है.

कुछ लीक में कीमत समान रहने की बात कही गई है, लेकिन ये कम ही संभव लगता है. ऐपल हाल के वर्षों में अपने प्रोडक्ट्स को फीचर-बेस्ड प्रीमियम प्राइसिंग के साथ लॉन्च करता रहा है. ऐसे में कैमरा और AI फीचर्स वाला एयरपॉड्स प्रो महंगा होना ज्यादा वास्तविक लगता है.

लॉन्च कब, अभी पता नहीं…
जहां तक लॉन्च की बात है, अभी कोई पक्की तारीख सामने नहीं आई है. आमतौर पर ऐपल नए AirPods को iPhone लॉन्च इवेंट के साथ पेश करता है, लेकिन कंपनी सरप्राइज देने के लिए जानी जाती है. फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं, लेकिन अगर ये सच साबित होती हैं, तो कैमरे वाले एयरपॉड्स प्रो वियरेबल ऑडियो डिवाइसेज़ की दुनिया में एक बड़ा बदलाव ला सकते हैं.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News