Tach – Apple Awe dropping event today iphone 17 launching apple watch airpods and big software update

Apple आज यानी 9 सितंबर को अपना ‘Awe Dropping’ इवेंट करने वाला है. ये इवेंट सुबह 10 बजे (PT) यानी रात 10:30 बजे (IST) भारतीय समय पर शुरू होगा.फैंस इसे ऐपल की वेबसाइट, YouTube और Apple TV ऐप पर लाइव देख सकते हैं. कंपनी के इस इवेंट को लेकर लोगों में काफी इंतज़ार रहता है. इस इवेंट में कंपनी नए iPhone 17, Apple Watch, AirPods Pro 3 और कई अन्य डिवाइसेज़ पेश कर सकती है. आइए लिस्ट में देखते हैं कि आज क्या-क्या लॉन्च किया जा सकता है.
iPhone 17 सीरीज़- इस इवेंट में ऐपल की सबसे बड़ी घोषणा iPhone 17 सीरीज़ होगी. इसमें चार मॉडल आने की उम्मीद है: पहला iPhone 17, इसमें बड़ा डिस्प्ले, 24MP फ्रंट कैमरा, ProMotion और ऑलवेज़ ऑन रहने वाला डिस्प्ले होगा.
AirPods Pro 3- नए AirPods Pro 3 में H3 चिप, हार्ट रेट मॉनिटर, बेहतर नॉइज़ कैंसिलेशन और नया चार्जिंग केस मिलेगा.
Apple Watch Series 11- नई Watch Series 11 पुराने डिजाइन में आएगी लेकिन इसमें तेज़ S-सीरीज़ चिप और 5G कनेक्टिविटी होगी. ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग पर काम चल रहा है, लेकिन ये फीचर शायद इस साल न आए.
Apple Watch SE 3- ये एंट्री लेवल वॉच है, जो पहली बार 2022 के बाद अपडेट होगी. इसमें प्लास्टिक बॉडी, बड़ा डिस्प्ले और नया चिप मिलने की उम्मीद है.
डिवाइसेज़ के अलावा ऐपल इस इवेंट में अपने iOS के लिए नया सॉफ्वेटयर अपडेट भी पेश कर सकता है. ऐपल के इस इवेंट में iOS 26 और watchOS 26 का स्टेबल वर्जन भी पेश किया जाएगा, जिसे पहले WWDC में पेश किया जा चुका है.
Source link









