Tach – Apple Cheaper MacBook expected to Launch in 2026 Expected Price and specifications–अगले साल आ रहा है Apple का सस्ता MacBook, कीमत और फीचर्स का हो गया खुलासा

Last Updated:

Apple 2026 में सस्ता MacBook लॉन्च कर सकता है. इसमें 12 इंच की स्क्रीन और iPhone A सीरीज़ चिप दी जा सकती है. इसकी कीमत का भी खुलासा हो गया है.

अगले साल आ रहा है Apple का सस्ता MacBook, कीमत और फीचर्स का हो गया खुलासाफोटो: Apple Macbook Air M2.

ऐपल अपने PC सेक्शन में एक बड़ा बदलाव करने वाला है. कंपनी 2026 की शुरुआत में एक सस्ते MacBook को लॉन्च करने की योजना बना रही है. इस नए मॉडल को लेकर पहले से कई बातें सामने आ रही थीं, लेकिन ब्लूमबर्ग की हालिया रिपोर्ट में इसके फीचर्स और संभावित कीमत पर और बाकी जानकारी मिली है.

ऐपल की प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी में हाल ही में बड़ा बदलाव हुआ है. iPhone 16e जैसे प्रोडक्ट्स इस बदलाव का हिस्सा हैं. अब कंपनी कंप्यूटर सेक्शन में भी सस्ता और किफायती ऑप्शन लेकर आ रही है, ताकि माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ और गूगल क्रोमबुक जैसी अफोर्डेबल मशीनों के साथ मुकाबला किया जा सके.

क्या उम्मीद करें इस सस्ते MacBook से
रिपोर्ट के मुताबिक, ये नया MacBook प्रोडक्शन के करीब है. इसमें iPad Air जैसा LCD डिस्प्ले इस्तेमाल हो सकता है. प्रोसेसिंग के लिए यह iPhone A सीरीज़ चिप (शायद A18 या A19) से लैस होगा.

स्क्रीन का साइज 13-इंच से छोटा होने की संभावना है, जिससे ऐपल 12 इंच फॉर्म फैक्टर को दोबारा मार्केट में ला सकता है. डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी में कुछ बदलाव हो सकते हैं, लेकिन ये iPhone 16e जैसी क्वालिटी वाला प्रोडक्ट होगा, जो पूरी तरह सस्ता नहीं होगा.

कीमत और मुकाबला
इस नए MacBook का लॉन्च प्राइस $1000 से कम हो सकता है. अगर ऐपल इसे $700-$800 रेंज में लॉन्च करता है, तो यह काफी लोगों के लिए बढ़ियां ऑप्शन बन सकता है. इसका असल मुकाबला Windows 11 PCs और Chromebooks से होगा, जो इसी रेंज में आते हैं.

विंडोज़ 10 का सपोर्ट अक्टूबर में खत्म हो चुका है, जिससे कई यूज़र्स अपग्रेड के लिए तैयार हैं. ऐसे में ऐपल का यह नया MacBook उन्हें आकर्षित कर सकता है. खासकर भारत जैसे मार्केट में MacBook अभी भी iPhone जैसा खास प्रोडक्ट माना जाता है.

लॉन्च की संभावना
नई रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च 2026 की शुरुआत में, संभवतः मार्च महीने में हो सकता है. M5 MacBook Air के साथ इसका लॉन्च होना भी अलग ऑप्शन हो सकता है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

अगले साल आ रहा है Apple का सस्ता MacBook, कीमत और फीचर्स का हो गया खुलासा

[ad_2]
Source link

Back to top button