Tach – apple ios 26 and watchos 26 launch date know compatible devices what change after update- इस दिन आ रहा है iOS 26 और watchOS 26 अपडेट, इन आईफोन के मिलेंगे नए फीचर्स, वॉच भी होगी नई

ऐपल ने अपने ‘Awe Dropping’ इवेंट में कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं. इसमें iPhone 17 सीरीज़, ऐपल Watch Series 11 और AirPods Pro 3 शामिल हैं. इवेंट में कंपनी ने अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 और watchOS 26 को लेकर भी अहम जानकारी दे दी है. ये दोनों सिस्टम iPhone 17 और नई वॉच सीरीज़ के साथ काम करेंगे. इसमें कई नए फीचर्स, डिज़ाइन में बदलाव और अपडेट शामिल हैं. आइए जानते हैं iOS 26 और watchOS 26 की रिलीज डेट के बारे मे.

ऐपल ने बताया कि iOS 26 और watchOS 26 दोनों का OTA (Over-The-Air) अपडेट 15 सितंबर 2025 से उपलब्ध होगा. हालांकि ऐपल ने साफ कर दिया है कि ऐसा हो सकता है कि अलग-अलग देश के नियम और कानून के हिसाब हर फीचर सभी के लिए न हो.

watchOS 26 सिर्फ ऐपल Watch Series 6 या उससे नए मॉडल, ऐपल Watch SE (2nd जनरेशन या उससे नए) और सभी ऐपल Watch Ultra मॉडल पर ही चलेगा. वॉच को इस्तेमाल करने के लिए iPhone 11 या उससे नया मॉडल चाहिए जो iOS 26 पर चलता हो.

iOS 26, किन iPhone मॉडल्स को मिलेगा अपडेट?
ऐपल iOS 26 अपडेट iPhone 11 से लेकर लेटेस्ट iPhone 16e तक सभी में मिलेगा. नीचे देखें कि कौन-कौन से मॉडल सपोर्ट होंगे.

iPhone 16e
iPhone 16 / 16 Plus / 16 Pro / 16 Pro Max
iPhone 15 / 15 Plus / 15 Pro / 15 Pro Max
iPhone 14 / 14 Plus / 14 Pro / 14 Pro Max
iPhone 13 / 13 mini / 13 Pro / 13 Pro Max
iPhone 12 / 12 mini / 12 Pro / 12 Pro Max

iPhone 11 / 11 Pro / 11 Pro Max

iPhone SE (2nd जनरेशन और उससे आगे)

ऐपल iOS 26 के नए फीचर्स
iOS 26 सिर्फ अपडेट नहीं, बल्कि पूरी तरह से नया एक्सपीरिएंस देगा. इसमें यूज़र्स को Liquid Glass डिज़ाइन मिलेगा. ये एक नया ट्रांसपेरेंट UI जो स्क्रीन पर बार, बटन, मेन्यू और आइकन को लाइट और आकर्षक बनाता है.

ऐपल Intelligence, इसमें Live Translation फीचर मिलेगा, जिससे आप टेक्स्ट और ऑडियो को रियल टाइम में ट्रांसलेट कर सकते हैं.

Visual Intelligence अपग्रेड में यूज़र स्क्रीन का स्क्रीनशॉट लेकर उस पर सीधे सर्च और एक्शन कर सकते हैं.

CarPlay, Maps, Music, Wallet अपडेट – ऐप्स का एक्सपीरिएंस और बेहतर होगा.

ऐपल Games ऐप मिलेंगी.

watchOS 26 की बात करें तो आइए इसके डिज़ाइन और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं.
watchOS 26 में भी iOS जैसा नया Liquid Glass डिज़ाइन मिलेगा. इसमें ये बदलाव होंगे:

नई वॉच फेस – Flow और Exactograph जैसे दो नए वॉच फेस.
स्मार्ट स्टैक – नोटिफिकेशन, कंट्रोल सेंटर और इन-ऐप नेविगेशन को आसान बनाने वाले अपडेट
20 से ज्यादा वॉच फेस अपडेट – पुराने वॉच फेस भी नए डिज़ाइन के साथ मिलेंगे.

[ad_2]
Source link

Back to top button