Tach – Apple iphone lovers in this state has the highest no delhi no bangalore but this state know users mindset

हर साल भारत में नए iPhone की लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार किया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सबसे ज्यादा iPhone कौन से राज्य में बिकते हैं? आमतौर पर लोगों का जवाब होगा कि दिल्ली, बेंगलुरु या हैदराबाद टॉप पर होंगे, लेकिन सच यह है कि सबसे ज्यादा iPhone महाराष्ट्र में बिकते हैं.

टाटा की कंपनी क्रोमा के कराए गए एक रिसर्च के मुताबिक सितंबर 2024 से अगस्त 2025 के बीच भारत में बिके कुल iPhone में से एक चौथाई से ज्यादा महाराष्ट्र में बेचे गए. इसमें मुंबई, पुणे और बाकी हिस्से शामिल हैं. गुजरात दूसरे नंबर पर रहा, जहां 11% iPhone बिके और दिल्ली 10% के साथ तीसरे स्थान पर रही.

करीब 86% लोग रेगुलर iPhone ही खरीदते हैं, जबकि प्रो मॉडल कम पसंद किए जाते हैं. साइज़ की बात करें तो लगभग नौ में से आठ लोगों ने नॉर्मल साइज़ वाले iPhone को चुना, जबकि बड़े Plus और Pro Max मॉडल कम ही खरीदे गए.

स्टोरेज के मामले में भी यही ट्रेंड दिखा. 128GB वाला मॉडल सबसे पॉपुलर रहा, करीब एक तिहाई लोग इसे खरीदते हैं. इसके बाद 256GB मॉडल आया. 512GB या 1TB स्टोरेज ऑप्शन बहुत कम लोगों ने चुने, जिससे साफ है कि भारतीय ग्राहक ज्यादा खर्च किए बिना पर्याप्त स्टोरेज चाहते हैं.

कलर की बात करें तो क्लासिक कलर को ही ज्यादा पसंद किया गया. ब्लैक सबसे ज्यादा पॉपुलर रहा, उसके बाद ब्लू और व्हाइट. चाहे ऐपल कितने भी नए कलर लॉन्च करे, लेकिन लोग सादगी और क्लासिक लुक को ही प्राथमिकता देते हैं.

हर 5 साल में चेंज कर रहे हैं आईफोन
इसके अलावा अपग्रेड करने का चलन भी बढ़ रहा है. हर पांच में से एक ग्राहक अपना पुराना iPhone बदलकर नया ले रहा है. साथ ही कई लोग AppleCare सेवा भी ले रहे हैं ताकि डिवाइस सुरक्षित रहे.

इस तरह महाराष्ट्र भले ही सबसे ज्यादा iPhone खरीदने वाला राज्य बन गया हो, लेकिन इससे ये पता चलता है कि भारतीय ग्राहक स्टाइल और भरोसे के साथ-साथ व्यावहारिक और टिकाऊ विकल्पों को जरूरी समझते हैं. अब देखना है ये है कि आज लॉन्च होने वाले आईफोन 17 में क्या खास बातें होती हैं और ग्राहकों को ये कितना पसंद आता है.

[ad_2]
Source link

Back to top button