Tach – Apple is testing oled touchscreen for new macbook pro m5 chipset may have dynamic island like iphone- 2026 में आ रहा है ऐपल का खास लैपटॉप, पहली बार मिलने वाली है ये खासियत, लीक हुई डिटेल

Last Updated:
Apple अपने पहले OLED टचस्क्रीन MacBook Pro पर काम कर रहा है, जो 2026-2027 में लॉन्च हो सकता है. जानिए इसके फीचर्स, डिजाइन और संभावित कीमत के बारे में.
फोटो: ऐपल MacBook Air M2.ऐपल अपने पहले MacBook Pro के लिए OLED टचस्क्रीन बनाने पर कर रहा है. एक रिपोर्ट में सामने आया है कि ये नया मॉडल 2026 के आखिर या 2027 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. अगर यह सच हुआ, तो यह Apple के लैपटॉप डिज़ाइन में एक बड़ा बदलाव होगा, जो हल्का और पतला बॉडी डिज़ाइन और ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देगा.
मैकबुक में मिलेगा Dynamic Island
ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के मुताबिक, OLED MacBook Pro के कोडनेम K114 और K116 हो सकते हैं, जो 14-इंच और 16-इंच मॉडल के लिए होंगे. इन नए मॉडल्स में सामने मेन कैमरा के लिए नॉच की जगह होल-पंच कटआउट हो सकता है, जो iPhone के Dynamic Island की तरह फील देगा.
टचस्क्रीन के दौरान डिस्प्ले के हिलने या बाउंस होने से बचाने के लिए Apple मजबूत हिंग्स और स्क्रीन हार्डवेयर पर काम कर रहा है. इस नए MacBook Pro में M6 चिप्स होने की उम्मीद है, और ये मौजूदा मॉडल्स के मुकाबले में पतला और हल्का होगा. कीबोर्ड, ट्रैकपैड और लेआउट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन टचस्क्रीन फीचर इसे और भी काम का बनाएगा.
चूंकि इसमें OLED डिस्प्ले, मजबूत हिंग्स और नए चिप्स जैसी प्रीमियम तकनीकें शामिल होंगी, इसलिए इनकी कीमत मौजूदा MacBook Pro से कुछ सौ डॉलर ज्यादा हो सकती है.
हालांकि ऐपल ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई रिपोर्ट्स और रिसर्च आउटलेट्स ने इसे कंफर्मेशन के तौर पर बताया है. ये कदम MacBook लाइनअप में सालों में होने वाला सबसे बड़ा बदलाव हो सकता है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link









