Tach – ATM और UPI से नि‍काल पाएंगे EPF का पैसा! EPFO जल्द ला सकता है नए न‍ियम

नई द‍िल्‍ली. ये बात क‍िसी छ‍िपी नहीं है क‍ि EPF का पैसा न‍िकालना क‍ितना मुश्‍क‍िल है. बहुत से लोगों के ल‍िए ये काम नामुमक‍िन जैसा लगता है. लेक‍िन जल्‍द ही अब ये काम आसान होने वाला है. लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री यानी श्रम मंत्रालय जल्‍द ही ऐसा न‍ियम लागू कर सकता है, ज‍िसके तहत आप ईपीएफ का पैसा एटीएम कार्ड या यूपीआई के जर‍िए न‍िकाल सकेंगे.

जी हां, श्रम मंत्रालय इस नई योजना पर काम कर रहा है और इसके ल‍िए जरूरी मंजूर‍ियां म‍िल चुकी हैं.  इसे लागू करने के लिए, ईपीएफ खातों को सदस्यों के बैंक खातों से जोड़ा जाएगा. ईपीएफ राशि का एक हिस्सा फ्रीज किया जा सकता है, लेकिन एक बड़ा हिस्सा डेबिट कार्ड या यूपीआई का उपयोग करके निकाला जा सकेगा.

अभी कैसे न‍िकालते हैं ईपीएफ का पैसा
अभी, अगर आप अपने EPF पैसे निकालना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लेम फाइल करना पड़ता है. ये प्रक्रिया समय ले सकती है. हालांकि EPFO के पास एक ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम है जिसमें क्लेम तीन दिनों के भीतर क्लियर हो जाते हैं, फिर भी आपको क्लेम सबमिट करना पड़ता है.

हाल ही में, EPFO ने ऑटो-सेटलमेंट लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है. इसका मतलब ये है कि ईपीएफ मेम्‍बर अब मेडिकल खर्च, शिक्षा, घर या शादी के लिए 5 लाख रुपये तक का क्लेम तीन दिनों के भीतर ऑटोमैटिकली क्लियर करवा सकते हैं.

इस बदलाव की क्‍या जरूरत है?
EPFO, ज‍िसके 7 करोड़ से अधिक मेम्‍बर्स हैं, उसने COVID-19 के दौरान वित्तीय जरूरत में सदस्यों की मदद के लिए ऑनलाइन ऑटो-सेटलमेंट की सुविधा शुरू की थी. फिर भी, लोगों को अपना EPF प्राप्त करने के लिए क्लेम फाइल करना पड़ता है. नई योजना का उद्देश्य इस प्रक्रिया को हटाना और EPFO का बोझ कम करना है, क्योंकि यह हर साल 5 करोड़ से अधिक व‍िथड्रावल र‍िक्‍वेस्‍ट को संभालता है.

अभी ईपीएफ का पैसा न‍िकालने की प्रक्र‍िया काफी लेंदी है. ल‍िहाजा, जरूरत पडने पर लोग अपने ही पैसों को न‍िकालने में खुद को असमर्थ पाते हैं. इस पर लोगों की लगातार आ रही प्रत‍िक्र‍िया के कारण सरकार, नया स‍िस्‍टम लाने पर व‍िचार कर रही है. नए स‍िस्‍टम में EPFO मेंबर्स अपने क्लेम किए गए अमाउंट को डायरेक्ट अपने डिजिटल वॉलेट में पा सकेंगे. अगर ऐसा होता है तो पीएफ का पैसा न‍िकालना ज्‍यादा आसान और फास्‍ट हो जाएगा.

[ad_2]
Source link

Back to top button