Tach – B by Lenskart Smartglasses weighs 40gram coming with AI features upi payment expected in december know price

Last Updated:
लेंसकार्ट जल्द लॉन्च करने जा रहा है अपने पहले AI Smart Glasses. इस स्मार्ट ग्लास का नाम B by Lenskart रखा गया है. स्मार्ट ग्लास में Gemini 2.5 Live AI फीचर्स, UPI पेमेंट, हेल्थ इनसाइट्स और Snapdragon AR1 Gen 1 प्रोसेसर का पावर मिलेगा.
B by Lenskart इस साल के आखिर में आ सकता है.Lenskart अब सिर्फ चश्मों की ब्रांड नहीं, बल्कि एक टेक-लाइफस्टाइल कंपनी बनने की ओर बढ़ रहा है. कंपनी इस साल दिसंबर के आखिर तक अपने पहले AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इनका नाम होगा ‘B by Lenskart Smartglasses’, जो सिर्फ विजन के लिए नहीं बल्कि AI, हेल्थ और UPI पेमेंट जैसे फीचर्स के साथ एक नया स्मार्ट एक्सपीरिएंस देने वाले हैं.
लॉन्च से पहले कंपनी ने यह ऐलान किया है कि वह भारतीय ऐप डेवलपर्स के लिए यह प्लेटफॉर्म खोल रही है. अब भारत के डेवलपर्स अपने ऐप्स को इन नए B by Lenskart Smartglasses के लिए ऑप्टिमाइज़ कर सकेंगे.
इन स्मार्ट ग्लासेस में Gemini 2.5 Live AI मॉडल दिया गया है, जो रियल-टाइम में कई स्मार्ट काम कर सकता है, जैसे लाइव ट्रांसलेशन, हैंड्स-फ्री UPI पेमेंट्स, और नेचुरल ह्यूमन-जैसी बातचीत. इसका मतलब है कि ये ग्लासेस आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को और आसान बना देंगे.
कंपनी ने बताया कि यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन AR1 Gen 1 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे खास तौर पर ऑगमेंटेड रियलिटी और कैमरा-बेस्ड AI एप्लिकेशन के लिए डिज़ाइन किया गया है. इन ग्लासेस का वजन सिर्फ 40 ग्राम है, जिससे इन्हें लंबे समय तक पहनना बेहद आरामदायक रहेगा.
Lenskart के एक अधिकारी ने बताया कि हम चाहते हैं कि AI और कॉमर्स को एक साथ जोड़कर चश्मों को सिर्फ देखने की चीज़ नहीं, बल्कि बातचीत और आसानी का ज़रिया बनाया जाए.’
भारतीय मार्केट में मुकाबला
भारत में इन स्मार्ट ग्लासेस का सीधा मुकाबला Meta Smart Glasses से होगा, जो पहले ही अपने AI फीचर्स और स्मूथ परफॉर्मेंस के लिए चर्चा में हैं. ऐसे में यूज़र्स को भी Lenskart से वैसी ही परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी.
फिलहाल कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसे मिड-रेंज प्राइस सेगमेंट में रखा जाएगा ताकि ज्यादा लोग इसे खरीद सकें. Lenskart का यह कदम न सिर्फ इनोवेशन की दिशा में बड़ा कदम है, बल्कि यह आने वाले समय में भारत के AI वेयरेबल्स मार्केट को भी नया मोड़ दे सकता है.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link








