Tach – best laptop for students under 60000 rupees office work best device hp acer lenevo on amazon sale discount

Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2025 में मोबाइल, अप्लायंस, इलेक्ट्रॉनिक्स पर बढ़ियां डिस्काउंट दिया जा रहा है. सेल में इस बार मोबाइल के साथ-साथ लैपटॉप्स पर भी शानदार ऑफ़र्स मिल रहे हैं. अगर आप स्टूडेंट हैं और क्लासेज़ के लिए एक भरोसेमंद डिवाइस चाहते हैं, या फिर प्रोफेशनल हैं और ऑफिस के कामों के लिए एक अच्छा लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो Amazon आपके लिए कई किफायती ऑप्शंस लेकर आया है. सबसे अच्छी बात यह है कि कई लैपटॉप सबसे कम दाम पर उपलब्ध हैं और बैंक ऑफ़र्स से कीमत और भी कम हो रही है.
डेल Vostro-Dell Vostro अपनी मजबूती और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है. यह मॉडल Intel Core i3-1305U प्रोसेसर पर चलता है और ऑफिस वर्क, प्रेजेंटेशन और वीडियो कॉल के लिए सही है. 15.6-इंच डिस्प्ले और Dell की सर्विस सपोर्ट इसे और बेहतर बनाती है. सेल प्राइस ₹36,699 है, जो ऑफर्स के बाद ₹32,490 हो जाता है. इसकी असल कीमत ₹54,479 है.
Acer Aspire Lite- एसर Aspire Lite सबसे वैल्यू-पैक्ड ऑप्शन है. इसमें AMD Ryzen 5 5625U प्रोसेसर मिलता है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग देता है. इसमें 15.6-इंच फुल HD डिस्प्ले और स्लिम डिज़ाइन दिया गया है. इसकी कीमत सिर्फ ₹30,990 है और बैंक ऑफर्स के बाद ये ₹27,990 तक मिल सकता है. इसकी असल कीमत ₹58,999 है.
ASUS Vivobook 15– अगर आप थोड़ी ज्यादा परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो ASUS Vivobook 15 अच्छा ऑप्शन है. इसमें 13th Gen Intel Core i5-13420H प्रोसेसर है, जो हल्की एडिटिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल करता है. इसका मॉडर्न डिज़ाइन और कम्फ़र्टेबल कीबोर्ड लोगों की पसंद बना हुआ है. सेल प्राइस ₹46,990 है, जो ऑफ़र्स के बाद ₹39,990 हो जाता है. इसकी असल कीमत ₹69,990 है.
Lenovo IdeaPad Slim 3– अगर आपको ज्यादा पावर चाहिए, तो Lenovo IdeaPad Slim 3 बेहतरीन ऑप्शन है. इसमें 13th Gen Intel Core i7-13620H प्रोसेसर दिया गया है, जिससे आप मल्टीटास्किंग और हल्का एडिटिंग वर्क आसानी से कर सकते हैं. इसका स्लिम डिज़ाइन इसे पोर्टेबल बनाता है. सेल प्राइस ₹57,990 है, जो ऑफ़र्स के बाद ₹51,490 हो जाता है. इसकी असल कीमत ₹89,390 है.
Source link









