Tach – best place for microwave in small kitchen where not to put oven sparking may occur- घर में इन जगहों पर आपने भी तो नहीं रखा है माइक्रोवेव? हो सकता है तहस नहस, बन सकता है बड़ा खतरा!

Last Updated:

अगर आपके घर पर भी माइक्रोवेव है तो जरूर ध्यान दीजिए कि आपने उसे किस जगह पर रखा है, थोड़ी सी लापरवाही बड़े खतरे को दावत दे सकती है.

घर में इन जगहों पर आपने भी तो नहीं रखा है माइक्रोवेव? हो सकता है तहस नहस

माइक्रोवेव के साथ ऐसी गलती न करें.

हाइलाइट्स

  • किसी दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर माइक्रोवेव को न रखें.
  • माइक्रोवेव को कभी भी वॉश बेसिन, सिंक या पानी के पास न रखें.
  • ऐसी जगह पर न रखें जहां छोटे बच्चे आसानी से पहुंच सकें.
माइक्रोवेव अब मिडिल क्लास घरों में होने लगा है. इसमें खाना जल्दी गर्म हो जाता है और कुछ चीज़ें ऐसी भी हैं जो इसमें पक कर जल्दी तैयार हो जाती हैं. लेकिन बाकी इलेक्ट्रॉनिक सामान की तरह इसे भी खास देखभाल की जरूरत होती है. इसे लेकर लोग जो सबसे आम गलती करते हैं वह इसकी जगह को लेकर है. क्या आप जानते हैं कि माइक्रोवेव को कहां रखना सेफ होता है और कहां पर इसे रखने के नुकसान हैं.

जिनके घर ज्यादा बड़े नहीं होते हैं वह जगह की कमी की वजह से माइक्रोवेव को किसी भी कोने में रख देते हैं, जो कई बार खतरनाक साबित हो सकता है. आइए जानते हैं कि माइक्रोवेव को किन-किन जगहों पर नहीं रखना चाहिए…

गैस स्टोव के आसपास
कई लोग माइक्रोवेव को गैस चूल्हे के आसपास रख देते हैं. गैस से निकलने वाली गर्मी माइक्रोवेव की बाहरी बॉडी और इंटरनल सर्किट पर असर डालती है जिससे शॉर्ट सर्किट या ओवरहीटिंग हो सकती है. साथ ही माइक्रोवेव का इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम गर्मी की वजह से डैमेज हो सकता है.

सिंक या पानी के के पास
माइक्रोवेव को कभी भी वॉश बेसिन, सिंक या पानी के पास नहीं रखना चाहिए. माइक्रोवेव एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है और पानी से इसमें शॉक या शॉर्ट सर्किट का खतरा हो सकता है. अगर गलती से पानी की छींटें इसमें चली गईं तो मशीन खराब हो सकती है और जान का खतरा भी हो सकता है.

फ्रिज या किसी भारी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के ऊपर
अक्सर लोग किचन में जगह बचाने के लिए माइक्रोवेव को फ्रिज या किसी दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रख देते हैं. लेकिन ऐसा करना बिलकुल गलत है. ये डिवाइस वाइब्रेशन और हीट पैदा करते हैं, जिससे माइक्रोवेव के परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है. इससे दोनों सामान समय से पहले खराब हो सकता है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

hometech

घर में इन जगहों पर आपने भी तो नहीं रखा है माइक्रोवेव? हो सकता है तहस नहस

[ad_2]
Source link

Back to top button