Tach – beware these smartphone users alert release byh rapid7 never do this mistake acess phone data- अगर आपके पास भी है इस कंपनी का फोन तो मंडरा रहा है बड़ा खतरा, जारी हुआ अलर्ट, हैकर चलाने लगे मोबाइल

Last Updated:
OnePlus के फोन में गंभीर SMS सुरक्षा खामी की पुष्टि हुई है. हैकर संवेदनशील SMS और ऐप्स को एक्सेस कर ले रहे हैं. जानिए वनप्लस ने क्या सलाह दी है.
OnePlus के फोन पर खतरा मंडरा रहा है.वनप्लस यूज़र्स के लिए एक डराने वाली बात सामने आई है. सिक्योरिटी एनालिस्ट ने OnePlus के OxygenOS में एक गंभीर सुरक्षा खामी पाई है, जिससे किसी भी ऐप को आपके SMS मैसेजेज़ तक सीधे एक्सेस करने की अनुमति मिल सकती है. ये खामी पुराने और हाल के OxygenOS वर्ज़न पर असर कर सकती है, जिसमें इंडिया और अमेरिका के फोन शामिल हैं.
साइबर सिक्योरिटी फर्म Rapid7 के मुताबिक ये खामी OxygenOS 12 और इसके बाद के वर्ज़न वाले सभी OnePlus फोन को प्रभावित कर सकती है, जिसमें Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 भी शामिल है.
कुछ पॉपुलर फोन की लिस्ट सामने आई है, जो प्रभावित हुए हैं. इसमें OnePlus 8T, OnePlus 10 Pro 5G (Android 14), OnePlus 10 Pro 5G (Android 15) शामिल है.
हालांकि यह सूची लंबी हो सकती है और इसमें OnePlus 12, OnePlus 13 और OnePlus Open Foldable जैसे डिवाइस भी शामिल हो सकते हैं.
OnePlus ने क्या कहा
Rapid7 ने OnePlus को इस खामी के बारे में सूचित किया और कंपनी ने अब इसे वेरिफाई किया है. OnePlus का कहना है कि CVE-2025-10184 खामी के लिए समाधान तैयार कर लिया गया है और इसे मिड-ऑक्टोबर से ग्लोबल सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए रोल आउट किया जाएगा. कंपनी ने अपने यूज़र्स को भरोसा दिलाया है कि उनकी सिक्योरिटी और डेटा प्रोटेक्शन प्राथमिकता में है.
यूज़र्स को क्या करना होगा?
जब तक अपडेट नहीं आता, OnePlus यूज़र्स को सलाह दी जा रही है कि वे अनजान सोर्स से ऐप इंस्टॉल न करें, ईमेल या लिंक पर क्लिक न करें और लॉगइन के लिए SMS की जगह मल्टी-ऑथेंटिकेशन ऐप्स का इस्तेमाल करें.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link









