Tach – कम कीमत में बड़ा धमाका! 12,000 से कम में आ गया ये नया सुपर 5G फोन, प्रीमियम हैं फीचर्स

Last Updated:
Lava International ने भारत में बजट 5G फोन Lava Shark 2 5G लॉन्च किया, कीमत 11999, 4GB RAM, 64GB स्टोरेज, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, बिक्री 10 जून से शुरू
कम कीमत में बड़ा धमाका! Lava Shark 2 5G में मिल रहे हैं प्रीमियम फीचर्स
भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava International ने अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं. इस फोन की शुरुआती कीमत ₹11,999 रखी गई है, जिससे यह बजट सेगमेंट में काफी मजबूत विकल्प बनकर सामने आया है.
Lava Shark 2 5G को कंपनी ने सिर्फ एक वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलती है. फोन Arya Blue और Sonar Gold कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री 10 जून से देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू होगी. कंपनी इस फोन के साथ फ्री होम सर्विस की सुविधा भी दे रही है, जो Lava के दूसरे स्मार्टफोन्स में भी देखने को मिलती है.
बजट फोन के बढ़िया फीचर्स
फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसकी वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद महसूस होता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें 6nm बेस्ड Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी का दावा है कि फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 5 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है.
यह स्मार्टफोन Android 16 पर काम करता है और कंपनी ने इसमें क्लीन एवं एड-फ्री एक्सपीरियंस देने का वादा किया है. साथ ही यूज़र्स को एक Android अपडेट और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे.
कैमरा की बात करें तो फोन में 13MP का AI रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में IP64 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा.
Lava Shark 2 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी के मुताबिक यह फोन लंबे समय तक वीडियो स्ट्रीमिंग और डेली यूज़ में आराम से चल सकता है. इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है. कम कीमत में बड़ी बैटरी और 5G फीचर्स चाहने वाले यूज़र्स के लिए यह फोन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Source link







