Tach – ब्लू टिक अब और भी सस्ता! X ने भारत में कम किए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के दाम

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्स द्वारा रेट घटाने के बाद अब बेसिक प्लान (वेब) ₹170 मासिक या ₹1,700 प्रति वर्ष में उपलब्ध है. पहले यह ₹244 प्रति माह और ₹2,591 सालाना में मिलता था. इस तरह इसमें 30% की कटौती की गई है. प्रीमियम प्लान की कीमत में भी कंपनी ने 34 फीसदी की कमी की है. इस प्लान की कीमत ₹650 प्रति माह से घटाकर ₹427 प्रति माह कर दी गई है. वार्षिक कीमत ₹6,800 से घटाकर ₹4,272 कर दी गई है. प्रीमियम+ प्लान की कीमत अब ₹3,470 प्रति माह की बजाय आप ₹2,570 में ले सकते हैं. इसका सालाना सब्सक्रिप्शन भी आप ₹34,340 की बजाय ₹26,400 में खरीद सकते हैं.
मोबाइल ऐप्स सब्सक्रिप्शन में भी कटौती
मोबाइल ऐप्स (iOS और Android) पर भी एक्स सब्सक्रिप्शन प्लान्स का रेट घटाया गया है. क्योंकि X गूगल और एप्पल की इन-ऐप कमीशन फीस का बोझ ग्राहकों पर डालता है, इसलिए मोबाइल ऐप्स प्रीमियम प्लान्स की कीमत वेब के मुकाबले ज्यादा है. मोबाइल पर प्रीमियम प्लान की कीमत ₹900 से घटकर ₹470 प्रति माह हो गया है. इस तरह रेट में 47% की कटौती की गई है. प्रीमियम+ प्लान की कीमत ₹5,130 से घटकर ₹3,000 प्रति माह कर दी गई है. हालांकि iOS पर प्रीमियम+ प्लान की कीमत अब भी ₹5,000 प्रति माह है. बेसिक प्लान की कीमत वेब और मोबाइल दोनों के लिए ₹170 महीना है.
हर प्लान के फायदे अलग-अलग
सब्सक्रिप्शन माडल को बढ़ावा दे रही है कंपनी
एलन मस्क लंबे समय से चाहते हैं कि X की आय का स्रोत केवल विज्ञापन पर निर्भर न रहे, और इसके लिए सब्सक्रिप्शन आधारित मॉडल को बढ़ावा दिया जा रहा है. हालांकि, अब तक सब्सक्रिप्शन से कंपनी की कुल कमाई का केवल एक छोटा हिस्सा ही आता है. Appfigures के अनुसार, दिसंबर 2024 तक मोबाइल इन-ऐप सब्सक्रिप्शन से X ने लगभग $16.5 मिलियन की कमाई की थी.
Source link








