Tach – bluetooth pairing issue why device is showing pairing failed or connection error-ईयरफोन कनेक्ट या कार में ब्लूटूथ पेयरिंग में आ रही दिक्कत तो हो सकती है ये 6 गड़बड़ी, आप ही कर सकते हैं ठीक

ब्लूटूथ ऑन और विज़िबल है या नहीं, चेक करें- कई बार हम डिवाइस का ब्लूटूथ ऑन करना भूल जाते हैं या उसे ‘Visible’ नहीं रखते हैं. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन और जिस डिवाइस को कनेक्ट करना चाहते हैं, उसका ब्लूटूथ ऑन करें और उसे ‘Discoverable’ मोड में डालें. इससे दोनों डिवाइस एक-दूसरे को आसानी से पहचान पाएंगे.
डिवाइस की दूरी और बैटरी चेक करें- ब्लूटूथ डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए जरूरी है कि दोनों डिवाइस पास-पास हों. कोशिश करें कि डिवाइस 1-2 मीटर की दूरी पर हों. साथ ही ये भी ध्यान रखें कि दोनों की बैटरी पर्याप्त चार्ज हो, क्योंकि कभी-कभी कम बैटरी भी कनेक्शन में समस्या पैदा करती है.
किसी और डिवाइस से चेक करें- अगर अब भी समस्या बनी रहे, तो ब्लूटूथ डिवाइस को किसी दूसरे फोन या लैपटॉप से कनेक्ट करने की कोशिश करें. अगर वहां कनेक्ट हो जाता है, तो दिक्कत आपके फोन में है. वहीं अगर दूसरे डिवाइस से भी कनेक्ट नहीं हो रहा, तो हो सकता है कि ब्लूटूथ डिवाइस में हार्डवेयर प्रॉब्लम हो.
Source link









