Tach – Brave Ark 2-in-1 भारत में लॉन्च, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ.

Brave Ark 2-in-1 को भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी का नया ऑल-इन-वन Android-पावर्ड 2-in-1 टैबलेट है, जो टैबलेट और लैपटॉप दोनों का अनुभव देने का दावा करता है. ये डिवाइस खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जिन्हें पावरफुल परफॉर्मेंस, बड़ा डिस्प्ले और पोर्टेबिलिटी एक साथ चाहिए.

Table of Contents

ब्रेव आर्क 2-in-1 की भारत में कीमत ₹34,999 रखी गई है. यह टैबलेट सिर्फ एक ही वेरिएंट 12GB RAM और 256GB स्टोरेज में उपलब्ध है. डिवाइस अमेज़न के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे गैलैक्टिक ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. यह Brave Ark Pen स्टाइलस को भी सपोर्ट करता है, जिससे यह स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए और ज्यादा काम का बन जाता है.

कैसे हैं फीचर्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Brave Ark 2-in-1 में 12.95-इंच का 2.8K IPS टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक जाता है. यह डिस्प्ले 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 264ppi पिक्सल डेंसिटी और 96% कलर गैमट सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Adreno 732 GPU और Hexagon NPU के साथ जोड़ा गया है. यह टैबलेट Android 15 पर चलता है और 1TB तक माइक्रोSD कार्ड के ज़रिए स्टोरेज एक्सपेंशन को सपोर्ट करता है.

कैमरा सेक्शन में Brave Ark 2-in-1 में 13MP का रियर कैमरा ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ मिलता है, जबकि फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है. ऑडियो के लिए इसमें आठ स्पीकर्स और दो माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो DTS Audio और नॉइज़ रिडक्शन सपोर्ट करते हैं.

बैटरी की बात करें तो इसमें 14,550mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और pogo pin इंटरफेस मौजूद है.

Brave Ark 2-in-1 उन यूज़र्स के लिए एक शानदार विकल्प बनकर उभरता है, जो एक पावरफुल Android PC-जैसा अनुभव टैबलेट फॉर्म-फैक्टर में चाहते हैं.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News