Tach – bsnl offers cheapest plan ever 199 rupees 30 days validity daily 2gb data sasta plan jio airtel vi rival-BSNL ₹200 से कम में दे रहा है 1 महीने का प्लान, हर दिन 2GB डेटा, दूसरी कंपनियां ज्यादा दाम पर दे रही आधा फायदा

Last Updated:

BSNL ने 199 रुपये वाला नया प्लान पेश किया है. इसमें 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोज़ाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं. ये प्लान दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले आधी कीमत में उपलब्ध है.

BSNL ₹200 से कम में दे रहा है 1 महीने का प्लान, हर दिन 2GB डेटा और भी फायदेBSNL का 199 रुपये वाला प्लान.
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL फिर से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर दे रही है. सस्ते प्लान को लेकर हर टेलीकॉम कंपनी के बीच में कड़ी टक्कर चल रही है, और इसी अब इस बीच बीएसएनएल ने भी सस्ता प्लान पेश किया है. कंपनी ने 200 रुपये से कम कीमत में एक नया प्लान लॉन्च किया है, जिसमें रोज़ाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS दिए जा रहे हैं. BSNL ने इस प्लान का ऐलान अपने ऑफिशियल X हैंडल पर किया और बताया कि यह प्राइवेट कंपनियों के मुकाबले लगभग आधी कीमत पर उपलब्ध है.

BSNL का नया 199 रुपये वाले प्लान में 30 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है. इसमें यूज़र्स को रोज़ाना 2GB डेटा मिलता है, साथ ही 100 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग (फ्री नेशनल रोमिंग सहित) का फायदा दिया जाता है. यानी कि ग्राहकों को इस प्लान में टोटल एक महीने के लिए 60GB डेटा का फायदा दिया जाता है.

BSNL ने अपने पोस्ट में बताया कि प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले उसका यह प्लान कहीं ज़्यादा किफायती है. एक प्राइवेट कंपनी 199 रुपये का प्लान देती है लेकिन उसकी वैलिडिटी सिर्फ 14 दिन की है, जबकि BSNL का 199 रुपये वाला प्लान पूरे 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है.

Photo: BSNL India/X

वहीं दूसरी कंपनी 379 रुपये में 30 दिन का प्लान ऑफर करती है, जिसमें वही सभी फायदे हैं, लेकिन ये BSNL के मुकाबले 180 रुपये ज्यादा महंगा है.

आखिर में तीसरी कंपनी 365 रुपये का प्लान ऑफर करती है जिसकी वैलिडिटी सिर्फ 28 दिनों की होती है और इसमें भी रोज़ाना 2GB डेटा दिया जाता है. इसे मुकाबला किया जाए तो साफ है कि BSNL का 199 रुपये वाले प्लान की कीमत और वैलिडिटी दोनों ही मामलों में प्राइवेट कंपनियों से बेहतर साबित हो रही है.

BSNL लाया एक और सस्ता प्लान
बता दें कि बीएसएनएल ने एक और नया प्रीमियम प्लान पेश किया है जिसका नाम है BiTV Premium Plan. इस प्लान की कीमत 151 रुपये प्रति महिने रखी गई है. इसके तहत यूज़र्स को 450+ लाइव टीवी चैनल्स और 25 पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विसेज का एक्सेस मिलेगा. हालांकि, कंपनी ने अभी इस प्लान के दूसरे फीचर्स और बेनिफिट्स की डिटेल नहीं दी है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

BSNL ₹200 से कम में दे रहा है 1 महीने का प्लान, हर दिन 2GB डेटा और भी फायदे

[ad_2]
Source link

Back to top button