Tach – Buy this 37 thousand rupees Samsung Galaxy phone only at 21999 rupees A35 5g on flipkart- 37 हज़ार वाला Samsung फोन मिल रहा है सिर्फ 21,999 रुपये में, गजब सस्ता देख लग गई लाइन!

Last Updated:

सैमसंग Galaxy A35 5G को बड़ी छूट पर उपलब्ध कराया जा रहा है. इसमें दमदार प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे कई खास फीचर हैं.

37 हज़ार वाला Samsung फोन मिल रहा है सिर्फ 21,999 रुपये में, गजब सस्ता हुआ!

Samsung galaxy A35 5G पर बड़ा डिस्काउंट.

हाइलाइट्स

  • फोन पर आपको 17,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल जाएगा.
  • फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर और Mali-G68 MP5 GPU दिया गया है
  • सैमसंग Galaxy A35 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है.
फ्लिपकार्ट पर सस्ते फोन की भरमार है. ई-कॉमर्स वेबसाइट पर कई फोन पर दमदार ऑफर और डील दी जा रही है. इस बीच बढ़ियां डील की बात करें तो यहां से सैमसंग गैलेक्सी A35 5G को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. फ्लिपकार्ट पर मोबाइल सेक्शन में दिए गए बैनर से ये जानकारी मिली है कि फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है. हालांकि खरीदारी करते समय आपको ये चेक करना होगा कि दिया जा रहा बैंक ऑफर आपके काम का है या नहीं. इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर का फायदा भी मिल जाएगा.

अगर आपके पास कोई पुराना फोन है तो आपको 17,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल जाएगा. लेकिन पुराने फोन की वैल्यू मोबाइल के कंडिशन पर निर्भर करती है. कुल मिलाकर ये डील आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है. आइए जानते हैं कैसे हैं सैमसंग गैलेक्सी A35 5G के सभी फीचर्स…

फोन में Exynos 1380 प्रोसेसर और Mali-G68 MP5 GPU दिया गया है, जो स्मूथ परफॉर्मेंस देने में मदद करता है. कैमरे के तौर पर इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, और 5 मेगापिक्सल का माइक्रो लेंस शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

पावर के लिए सैमसंग Galaxy A35 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक चलता है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

hometech

37 हज़ार वाला Samsung फोन मिल रहा है सिर्फ 21,999 रुपये में, गजब सस्ता हुआ!

[ad_2]
Source link

Back to top button