Tach – देश का पहला हाइब्रिड टॉर्च! चार्ज करो या सेल लगाओ, दोनों सुविधा से लैस, कीमत लगभग कुछ भी नहीं

एवरेडी का यह नेक्स्ट-जैन हाइब्रिड टॉर्च (पेटेंट-अप्लाईड) 1 वॉट की पावरफुल सुपर-ब्राईट फ्रंट एलईडी और 1 वॉट साइड लाइट के साथ आता है. दोनों एलईडी एक टिकाऊ एबीएस प्लास्टिक बॉडी में फिक्स की गईं हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल और घर के बाहर इस्तेमाल के लिए परफेक्ट हैं. यह अनूठी फ्लैशलाईट इनबिल्ट रीचार्जेबल बैटरी के साथ आती है, जो फास्ट चार्जिंग यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के जरिए केवल 2.5 घंटे में चार्ज हो जाती है. इसके अलावा इसे 3 एए बैटरियों पर भी चलाया जा सकता है, तो अगर आपके टॉर्च की बैटरी खत्म हो गई तो आप बैटरी-ऑपरेटेड मोड पर स्विच कर सकते हैं. यानी लाइट न होने पर आपको अंधेरे की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा.
इस टॉर्च की खासियत है इसके सुरक्षा फीचर्स जैसे ओवरचार्ज से सुरक्षा और डीप डिस्चार्ज प्रोटेक्शन, जो बैटरी लाईफ बढ़ाते हैं. इसके अलावा प्रोडक्ट के डिज़ाइन की बात करें तो इसमें फ्रंट और साइड लाइट के लिए पॉजिशन स्लाइड स्विच है और पावर मोड सलेक्शन (रीचार्जेबल या बैटरी ऑपरेटेड) के लिए एक पॉज़िशन स्विच दिया गया है, साथ ही एक चार्जिंग इंडिकेटर लाइट यूजर की सुविधा को बढ़ाती है.
नए हाइब्रिड टॉर्च के लॉन्च पर एवरैडी ने बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘निकिता रॉय’ के साथ हाथ मिलाया है. इस साझेदारी के तहत अभिनेत्री के साथ एक वीडियो फिल्माया गया है, जो पेटेंट-अप्लाईड हाइब्रिड टॉर्च के 2-इन-1 पावर बैकअप फीचर और इजी टॉगल स्विच फीचर को दर्शाता है, जो सेकेंड्स में पावर मोड को बदल देता है, लम्बे समय तक पावर देता है.
रोजमर्रा के इस्तेमाल, ट्रैवल, ट्रैकिंग, सिक्योरिटी एवं एमरजेन्सी के लिए डिज़ाइन किए गए हाइब्रिड टॉर्च के ड्यूल पावर सोर्स में रीचार्जेबल लिथियन-आयन बैटरी और 3 एए कार्बन ज़िंक बैटरियां शामिल है. 399 रुपये की कीमत पर उपलब्ध एवरैडी का हाइब्रिड टॉर्च दो रंगों- रैड एवं ग्रीन में उपलब्ध है. इसे देश भर में अग्रणी रीटेल आउटलेट्स, एवं मुख्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है.
उपभोक्ताओं को आधुनिक प्रोडक्ट्स एवं समाधान उपलब कराने के उद्देश्य से एवरैडी ने पिछले साल एवरैडी साइरेन टॉर्च का लॉन्च किया था. खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए डिजाइन किया गया यह अनूठा टॉर्च 100 डेसिबल की तेज आवाज वाले अलार्म के साथ आता है, इसमें दिए गए कीचेन को खींचते ही यह साइरेन बजाने लगता है और किसी भी खतरे के समय आस-पास मौजूद लोगों को एलर्ट कर देता है.
Source link









