Tach – जल्‍द आने वाला है सस्‍ता मोबाइल प्‍लान! सिर्फ बात और एसएमएस करने वालों को मिलेगा बड़ा तोहफा, ट्राई ने बना लिया मूड

Last Updated:

New Mobile Plan : दूरसंचार नियामक ट्राई ने सभी टेलीकॉम कंपनियों से नया और सस्‍ता प्‍लान जारी करने का प्रस्‍ताव दिया है. ट्राई ने कहा है कि इस प्‍लान में सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा होनी चाहिए. इस प्रस्‍ताव पर 28 अप्रैल तक जवाब मांगा है और कहा है कि पहले पेश किए गए प्‍लान के मुकाबले इसे और ज्‍यादा सस्‍ता किया जाना चाहिए.

Zoom

ट्राई ने कॉल और एसएमएस वाला नया प्‍लान लाने का प्रस्‍ताव दिया है.

नई दिल्‍ली. दूरसंचार नियामक ट्राई ने मंगलवार को दूरसंचार कंपनियों के लिए बड़ा प्रस्‍ताव दिया है. ट्राई ने यह अनिवार्य किये जाने का प्रस्ताव दिया है कि वे केवल कॉल और एसएमएस सेवाओं के लिए कम कीमत पर मोबाइल प्लान जारी करें. इसकी कीमत मौजूदा विशेष शुल्क वाउचर की तुलना में कम हो, जिनमें डेटा (इंटरनेट) सुविधा भी शामिल है.

दूरसंचार उपभोक्ता संरक्षण (13वां संशोधन) विनियमन, 2026 के मसौदे में ट्राई ने कहा कि उसने प्रत्येक दूरसंचार प्रोवाइडर के लिए कम से कम एक विशेष शुल्क वाउचर जारी करना अनिवार्य किया है, जो केवल कॉल (वॉयस) और एसएमएस के लिए हो, लेकिन कंपनियों ने लंबी वैधता वाले कुछ ही प्लान जारी किए. अब ट्राई की मंशा कम वैलिडिटी वाले प्‍लान जारी करवाने की भी है.

निर्देश के बाद भी कम नहीं किया कीमत
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने यह भी पाया कि केवल वॉयस और एसएमएस पैक को पेश करते समय, दूरसंचार प्रोवाइडर्स ने शुरू में अपेक्षाकृत अधिक कीमत तय की और प्लान से डेटा लाभ हटाने के अनुपात में इन कीमतों को कम नहीं किया गया. नियामक ने साफ कहा है कि पिछले बदलाव का परिणाम संतोषजनक नहीं रहा है और इसलिए उसने एक नया प्रस्ताव पेश किया है.

क्‍या है ट्राई का मकसद
ट्राई ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन का उद्देश्य इस समस्या का समाधान करना है. इसके तहत, वॉयस, एसएमएस और डेटा वाले विशेष शुल्क वाउचर (चाहे उनमें अतिरिक्त सेवाएं हों या न हों) के लिए दी जाने वाली प्रत्येक वैधता अवधि के लिए सेवा प्रदाता को केवल वॉयस और एसएमएस के लिए एक अलग विशेष शुल्क वाउचर भी देना अनिवार्य होगा. पहले ऐसा प्‍लान दिया तो था लेकिन उसकी कीमत जितनी कम होनी चाहिए, उतनी हो नहीं सकी.

सेवाओं की जबरन खरीद पर रोक
नियामक ने कहा कि इस संशोधन से पारदर्शिता बढ़ेगी और अनावश्यक सेवाओं की जबरन खरीद पर रोक लगेगी. इससे यह सुनिश्चित होगा कि जिन उपभोक्ताओं को डाटा की आवश्यकता नहीं है, उन्हें इसके लिए भुगतान के लिए बाध्य नहीं किया जाए. नियामक ने कहा कि इससे उपभोक्ताओं को केवल वॉयस और एसएमएस वाले पैक के अधिक विकल्प मिलेंगे, जिससे वे डेटा-युक्त पैक के बराबर हो जाएंगे. ट्राई ने इस प्रस्ताव पर संबंधित पक्षों से 28 अप्रैल तक सुझाव देने को कहा है.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News