Tach – कॉपर फिनिश बॉडी, एकदम हल्का वजन, प्रोसेसर ऐसा कि मक्खन मलाई की तरह चलेगा ये लैपटॉप, जानें कीमत- acer swift lite 14 lightweight laptop oled display 50wh battery pice 62999 rupees

Acer ने भारत में अपना नया Swift Lite 14 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है. इस लैपटॉप की सबसे खास बात इसका हल्का वजन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे फीचर्स हैं. ये लैपटॉप सिर्फ 1.1 किलोग्राम वजन और 15.9mm मोटाई के साथ बेहद पोर्टेबल है, जिससे इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है.

Swift Lite 14 में Intel Core Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो Intel AI Boost NPU के साथ आता है. ये लैपटॉप उन लोगों के लिए है जो स्ट्रीमिंग, डिजाइनिंग, कोडिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसे काम करते हैं. इसमें AI-पावर्ड फीचर्स जैसे Windows Studio Effects, बैकग्राउंड ब्लर और नॉइज़ कैंसलेशन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

इस लेटेस्ट लैपटॉप में 14-इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोलूशन WUXGA (1920 x 1200) है और ये 16:10 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है. इसमें 100% DCI-P3 कलर गैमुट और 87% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो दिया गया है, जिससे विजुअल्स काफी शार्प और ब्राइट लगते हैं. इसमें 180-डिग्री हिंग है, जिससे स्क्रीन को पूरी तरह फ्लैट किया जा सकता है.

AI के लिए मिलेगा अलग से बटन
चेसिस एल्यूमिनियम अलॉय से बना है और ये Light Silver और Sunset Copper फिनिश में उपलब्ध होगा. इसमें एक Copilot key भी है, जिससे Microsoft AI असिस्टेंट को डायरेक्ट एक्सेस किया जा सकता है.

पावर के लिए इसमें 50Wh बैटरी है जो लंबा बैकअप देती है. कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में दो USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट, एक USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, HDMI, 3.5mm ऑडियो जैक, Kensington लॉक स्लॉट और Wi-Fi 6 सपोर्ट दिया गया है. इसमें 32GB तक LPDDR5 RAM और 1TB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज मिलती है.

कितनी है कीमत?
Acer Swift Lite 14 की शुरुआती कीमत 62,999 रुपये रखी गई है. ये लैपटॉप Acer एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Acer ऑनलाइन स्टोर, Croma, Reliance Digital और Vijay Sales पर उपलब्ध होगा.

[ad_2]
Source link

Back to top button