Tach – does dry mode in ac really save electricity know how to use for less bill in monsoon- AC में मिलती है एक खास Setting जिससे कम आता है बिजली बिल! नहीं जानते आधे से ज्यादा लोग

Last Updated:

AC भी इस्तेमाल करना है और ज्यादा बिजली बिल से टेंशन फ्री भी रहना है तो आपके लिए एसी में एक खास मोड दिया जाता है. ये खासतौर पर बरसात में इस्तेमाल के लिए मिलता है.

AC में मिलती है एक खास Setting जिससे कम आता है बिजली बिल! नहीं जानते बहुत लोग

AC का ये मोड बचाएगा बिजली.

हाइलाइट्स

  • AC में मिलने वाले ड्राय मोड से बिजली बिल कम आता है.
  • ड्राय मोड का काम कमरे की नमी को कम करना होता है.
  • ड्राय मोड में AC का कंप्रेसर पूरा समय नहीं चलता है.
लू वाली गर्मी में तो एसी बढ़ियां काम करते ही हैं, साथ ही ये उमस वाले मौसम के लिए बहुत जरूरी हो जाते हैं. बरसात के मौसम में उमस बहुत बढ़ जाती है, और इसकी वजह होती है नमी. मौसम में ज्यादी नमी होने की वजह से कूलर ठीक से काम नहीं करता है. हालांकि जिनके पास एसी है वह भी बिजली बिल को लेकर टेंशन में रहते हैं कि जितना एसी चलेगा, उतना मीटर भी तो दौड़ेगा. AC में आमतौर पर चार मोड होते हैं– कूल, फैन, हीट और ड्राय मोड. ज्यादातर घरों में एसी बस कूल मोड पर ही चलाया जाता है. हालांकि कुछ लोग ये जानते भी हैं कि ये मानसून वाले मौसम के लिए एसी में खास मोड दिया जाता है, जिसे Dry Mode कहा जाता है. लेकिन बहुत कम लोगों को ये पता होगा कि ये एक ऐसा मोड है जिससे न सिर्फ बरसाती मौसम में सुकून मिलता है, बल्कि बिजली बिल भी कम आता है. आइए जानते हैं कैसे काम करता है ये मोड?

ड्राय मोड का काम कमरे की नमी को कम करना होता है. वहीं कूल मोड टेम्प्रेचर को कम करने का भी काम करता रहता है. ड्राय मोड खासतौर पर मानसून या उमस भरे मौसम के लिए ही बनाया गया है. बरसात के मौसम में हवा में नमी ज्यादा होगा, लेकिन तापमान ज्यादा नहीं होता है.

कैसे कम करता है बिजली की खपत?
ड्राय मोड में AC का कंप्रेसर पूरा समय न चलकर रुक-रुक कर काम करता है और फैन भी कम स्पीड से चलता है. यही वजह है कि बाकी कूलिंग मोड के मुकाबले इससे बिजली की खपत कम होती है.

ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो ड्राय मोड में चलाए गए AC से 10 से 20% तक बिजली की बचत की जा सकती है. हालांकि ये आंकड़ा AC के मॉडल, टन और कमरे पर भी निर्भर करता है.

अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां टेम्प्रेचर ज्यादा रहता है तो आप ऐसे मौसम में रात के समय ड्राय मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि दिन के मुकाबले रात के समय तापमान थोड़ा कम रहता है.

ऐसे में काम नहीं करेगा Dry Mode?
याद रखें कि बिजली बचाने के चक्कर में हर बार ड्राय मोड का इस्तेमाल सही नहीं होता. इसलिए अगर दिन का तापमान 35°C से ऊपर हो तो कूल मोड का ही इस्तेमाल करें क्योंकि ड्राय मोड ज्यादा अच्छी कूलिंग नहीं दे पाएगा, और आपको ठंडक का एहसास नहीं होगा.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

hometech

AC में मिलती है एक खास Setting जिससे कम आता है बिजली बिल! नहीं जानते बहुत लोग

[ad_2]
Source link

Back to top button