Tach – dont get trap for premium phone at very cheap price offer it could be fake 4 arrested in karol bagh racket

दिल्ली के करोल बाग क्षेत्र में दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा नकली मोबाइल फोन बनाने और बेचने का रैकेट पकड़ा है. यह घटना दर्शाती है कि बाजार में कितनी आसानी से नकली प्रीमियम फोन बिक रहे हैं, जो दिखने में बिल्कुल असली लगते हैं लेकिन अंदर से घटिया और धोखाधड़ी से भरे होते हैं. 13-14 दिसंबर 2025 की रात को पुलिस ने करोल बाग के बिड़ोनपुरा इलाके में एक दुकान पर छापा मारा. वहां चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो नकली सैमसंग प्रीमियम फोन असेंबल कर रहे थे.

गिरफ्तार आरोपियों में मास्टरमाइंड हाकिम (36, अशोक विहार निवासी), मेहताब अहमद अंसारी (36), रवि अहुजा (36) और राहुल (33, करोल बाग निवासी) शामिल हैं. हाकिम सिर्फ 8वीं पास है और कोई तकनीकी ट्रेनिंग नहीं, फिर भी वह इस रैकेट का सरगना था.

पुलिस ने 512 नकली प्रीमियम सैमसंग फोन (अल्ट्रा, फोल्ड और फ्लिप मॉडल) बरामद किए, साथ ही 124 मदरबोर्ड, 138 बैटरी, 459 फेक IMEI स्टिकर्स (वियतनाम मार्क्ड) और असेंबली टूल्स जब्त किए. ये आरोपी चीन से स्पेयर पार्ट्स इंपोर्ट करते थे जिसमें मदरबोर्ड, कैमरा, स्पीकर, बॉडी फ्रेम शामिल थे. फिर फेक IMEI नंबर चिपका कर इन फोन को नए ब्रांडेड सैमसंग फोन के रूप में 35,000 से 40,000 रुपये में बेचते थे.

ये रैकेट संगठित तरीके से चल रहा था, जो ग्राहकों को ठगने के साथ-साथ टेलीकॉम फ्रॉड को भी बढ़ावा देता है. फेक IMEI से फोन ट्रेस करना मुश्किल हो जाता है. पुलिस ने टेलीकम्युनिकेशन एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है और सप्लाई चेन की जांच कर रही है.

सस्ता फोन खरीदने के चक्कर में ठग न जाएं…
यह घटना चेतावनी है कि सस्ते या डिस्काउंटेड प्रीमियम फोन के लालच में न पड़ें. अक्सर लोकल मार्केट या अनजान दुकानों से ऐसे नकली फोन बिकते हैं, जो कुछ दिनों में खराब हो जाते हैं, डेटा चोरी का खतरा पैदा करते हैं या वारंटी नहीं मिलती.

कैसे चेक करें फोन नकली तो नहीं?
हमेशा ऑथोराइज्ड डीलर से खरीदें, IMEI नंबर चेक करें (डायल *#06#), बिल लें और बॉक्स पैकिंग वेरिफाई करें.  IMEI नंबर निकालें और मैच करें: फोन में *#06# डायल करें. स्क्रीन पर IMEI दिखेगा. अब इसे फोन के बॉक्स, बैटरी के नीचे (अगर रिमूवेबल है) या सेटिंग्स (About Phone) में लिखे IMEI से मिलाएं. अगर सभी जगह अलग-अलग नंबर हैं या मैच नहीं करते, तो IMEI नकली या बदला हुआ हो सकता है.

सरकारी पोर्टल पर चेक करें (भारत के लिए): संचार साथी पोर्टल (sancharsaathi.gov.इन) या CEIR (ceir.gov.इन) पर जाएं. IMEI वेरिफिकेशन सेक्शन में नंबर डालें. पुराने तरीके से SMS करें: KYM <15 अंक IMEI>लिखकर 14422 पर भेजें.

सस्ते के चक्कर में हजारों रुपये और प्राइवेसी दोनों लुट सकती है. पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में नकली फोन की बिक्री पर लगाम लगेगी, लेकिन सतर्कता आपकी अपनी जिम्मेदारी है.

[ad_2]
Source link

Back to top button