Tach – 1 सेकंड में पूरी Netflix की फिल्मे, शोज़ डाउनलोड! जापान ने बना दिया इंटरनेट स्पीड का नया रिकॉर्ड

Last Updated:

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (NICT) के वैज्ञानिकों ने 1.02 पेटाबिट्स प्रति सेकंड की इंटरनेट स्पीड हासिल कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है. यह स्पीड इतनी तेज है कि सेकंडों में विशाल डेटा डाउनलोड किया जा सकता है. यह उपलब्धि 19-कोर ऑप्टिकल फाइबर टेक्नोलॉजी से हासिल की गई है, जो भविष्य में इंटरनेट की दुनिया को पूरी तरह बदल सकती है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अब इंटरनेट होगा सुपरफास्ट, जानिए नई टेक्नोलॉजी की ताकत. फोटो: AI

जापान के वैज्ञानिकों ने इंटरनेट की स्पीड का नया विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. मई 2025 में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (NICT) की टीम ने 1.02 पेटाबिट्स प्रति सेकंड की रफ्तार हासिल की. यह रिकॉर्ड 29 मई 2025 को आधिकारिक रूप से जारी किया गया.यह स्पीड इतनी तेज है कि इसे समझना भी मुश्किल है. 1.02 पेटाबिट्स प्रति सेकंड का मतलब है 10 लाख गीगाबाइट प्रति सेकंड से भी ज्यादा डेटा ट्रांसफर करना. यानी इस स्पीड पर पूरा Netflix लाइब्रेरी बस 1 सेकंड में डाउनलोड हो जाएगा. साथ ही लाखों लोग एक साथ अल्ट्रा हाई डेफिनिशन (4K या 8K) वीडियो बिना किसी रुकावट के देख सकेंगे.

यह उपलब्धि 19 कोर ऑप्टिकल फाइबर टेक्नोलॉजी की मदद से हासिल की गई. वैज्ञानिकों ने 1,808 किलोमीटर लंबी दूरी पर यह टेस्ट किया. सबसे अच्छी बात यह है कि यह नई टेक्नोलॉजी पुरानी फाइबर केबल्स के साथ भी पूरी तरह संगत है. मतलब, इसे मौजूदा इंटरनेट सिस्टम में आसानी से लगाया जा सकता है.

आजकल दुनिया में डेटा की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है. Netflix, YouTube, ऑनलाइन गेमिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से भारी मात्रा में डेटा ट्रांसफर होता है. इस नई स्पीड से भविष्य में बड़े डेटा सेंटर, स्मार्ट सिटी और AI सिस्टम को मजबूत सपोर्ट मिल सकेगा. हालांकि यह टेक्नोलॉजी अभी लैब लेवल पर है. आम लोगों के लिए अभी उपलब्ध नहीं है.

और पावरफुल होगी टेक्नोलॉजी की दुनिया!
वैज्ञानिक इसे और बेहतर, सस्ता और व्यावहारिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं. जब यह आम हो जाएगी तो इंटरनेट की पूरी दुनिया बदल जाएगी. जापान का यह रिकॉर्ड दिखाता है कि आने वाले समय में इंटरनेट कितना तेज और शक्तिशाली हो सकता है. जहां आज हम 100-500 Mbps स्पीड पर संतुष्ट रहते हैं, वहीं भविष्य में पेटाबिट स्पीड सामान्य हो सकती है.

यह उपलब्धि न सिर्फ जापान बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ी खबर है. तेज इंटरनेट का मतलब है ज्यादा काम, बेहतर मनोरंजन और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का नया युग.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News