Tach – Flagship TWS Nothing Ear 3 launched with special mic feature know expected price in india-नथिंग के नए इयरबड्स में मिलता है ‘Super Mic’, बिना रुके चल सकता है 38 घंटे, जानिए कीमत

लंदन बेस्ड कंपनी Nothing ने अपने नए फ्लैगशिप TWS Nothing Ear 3 को लॉन्च कर दिया है. ये इयरबड्स कंपनी की पहचान बनी ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन लैंग्वेज के साथ आते हैं. इस बार इसमें सबसे खास है नया Super Mic फीचर, जो बातचीत और वॉइस रिकॉर्डिंग को और भी क्लियर बनाता है.
Nothing Ear 3 का लुक कंपनी के बाकी Ear सीरीज़ जैसा ही है. इयरबड्स का स्टेम ट्रांसपेरेंट है और केस मेटैलिक फिनिश के साथ आता है, जिसमें ट्रांसपेरेंट ढक्कन दिया गया है. केस पर एक खास Talk बटन दिया गया है, जिसे दबाकर Super Mic एक्टिवेट किया जा सकता है.
नथिंग स्मार्टफोन पर बनी रिकॉर्डिंग Essential Space ऐप में सेव होती है और ऑटोमैटिक ट्रांसक्रिप्शन भी हो जाता है. बाकी स्मार्टफोन पर रिकॉर्डिंग डिफॉल्ट वॉइस रिकॉर्डर ऐप में सेव होगी.
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
45dB तक का Active Noise Cancellation (ANC)
12mm डायनामिक ड्राइवर्स और स्पैशियल ऑडियो सपोर्ट
हर ईयरबड में 3 माइक्रोफोन और एक Voice Pick-up Unit मिलता है.
ब्लूटूथ 5.4 और डुअल-डिवाइस कनेक्शन सपोर्ट
IP54 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस
केस में 500mAh बैटरी, ईयरबड्स में 55mAh बैटरी (कुल बैकअप 38 घंटे तक)
वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
दो कलर ऑप्शन – ब्लैक और वाइट
45dB तक का Active Noise Cancellation (ANC)
12mm डायनामिक ड्राइवर्स और स्पैशियल ऑडियो सपोर्ट
हर ईयरबड में 3 माइक्रोफोन और एक Voice Pick-up Unit मिलता है.
ब्लूटूथ 5.4 और डुअल-डिवाइस कनेक्शन सपोर्ट
IP54 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस
केस में 500mAh बैटरी, ईयरबड्स में 55mAh बैटरी (कुल बैकअप 38 घंटे तक)
वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
दो कलर ऑप्शन – ब्लैक और वाइट
कितनी है इसकी कीमत
Nothing Ear 3 की कीमत अमेरिका में $179 (लगभग ₹15,800) रखी गई है. यूरोप में इसकी कीमत EUR 179 (लगभग ₹18,700) और UK में GBP 179 (लगभग ₹21,500) तय की गई है. अब देखना ये है कि भारत में इसे कब लॉन्च किया जाता है.
Source link









