Tach – flipkart black membership copied amazon prime offer 1 year free youtube premium and other benefits know price-अमेज़न प्राइम को देखा देखी फ्लिपकार्ट भी लाया Black मेंबरशिप, 1 साल के लिए फ्री मिलेगा YouTube Premium और…

फ्लिपकार्ट ब्लैक की असली कीमत 1,499 रुपये एक साल के लिए है. लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसे सिर्फ 990 रुपये सालाना कीमत पर खरीदा जा सकता है. इस फ्लिपकार्ट के मौजूदा VIP प्लान जो कि 799 रुपये/साल है और फ्लिपकार्ट प्लस प्रोग्राम से ऊपर रखा गया है.
इसमें हर महीने अधिकतम 800 सुपरकॉइन्स कमाने का मौका दिया जाएगा.
सुपरकॉइन्स ट्रांजैक्शन पर अडिशनल 5% 1,000 रुपये तक डिस्काउंट मिलेगा.
ट्रैवल बेनिफिट्स के तौर पर इसमें Cleartrip पर फ्लाइट कैंसिलेशन और रीशेड्यूलिंग सिर्फ ₹1 में हो जाएगी.
Amazon Prime से मुकाबला
फ्लिपकार्ट के इस प्लान को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि Black प्लान को लाकर कंपनी सीधा-सीधा Amazon Prime को टक्कर दे रही है. अमेज़न प्राइम की कीमत भी 1,499 रुपये/साल है, जिसमें Prime Video, Prime Music और जल्दी सेल एक्सेस जैसे फायदे मिलते हैं. लेकिन हाल ही में Prime Video पर विज्ञापन शुरू हो गए हैं. इसी का फायदा उठाते हुए फ्लिपकार्ट, YouTube Premium के एड-फ्री स्ट्रीमिंग फीचर को अपने बड़े USP के तौर पर पेश कर रहा है. अब देखना ये है कि क्या ये अमेज़न प्राइम जितना पॉपुलर हो पाता है या नहीं.
Source link









