Tach – Galaxy S26 सीरीज़ की लॉन्च डेट लीक, फरवरी में आ सकता है नया फ्लैगशिप

सैमसंग अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज़ Galaxy S26 को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अनजाने में Galaxy S26 सीरीज़ की संभावित लॉन्च डेट का संकेत दे दिया है. रिपोर्ट बताती है कि सैमसंग Galaxy S26 सीरीज़ को फरवरी के आखिर में पेश किया जा सकता है, जो पहले सामने आई लीक टाइमलाइन से भी मेल खाता है.

Table of Contents

जानकारी के मुताबिक ये संकेत किसी आधिकारिक लॉन्च अनाउंसमेंट में नहीं, बल्कि एक प्रमोशनल कैंपेन के नियम और शर्तों (Terms and Conditions) में मिला है. ये कैंपेन सैमसंग के गल्फ (Gulf) सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया गया था. कैंपेन भले ही Galaxy S26 सीरीज़ से सीधे तौर पर जुड़ा नहीं था, लेकिन इसके फाइन प्रिंट में दी गई तारीखों ने लॉन्च टाइमलाइन का इशारा कर दिया.

कौन सी है डेट?
रिपोर्ट के मुताबिक, ये प्रमोशन दो स्टेप में बांटा गया है. पहला चरण 2 फरवरी से 24 फरवरी तक चलने वाला प्री-Galaxy Unpacked कैंपेन है, जबकि दूसरा चरण 25 फरवरी से शुरू होने वाला पोस्ट-कैंपेन फेज है. इसी आधार पर माना जा रहा है कि सैमसंग Galaxy S26 सीरीज़ का लॉन्च इवेंट 25 फरवरी को आयोजित किया जा सकता है.

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो सैमसंग अगले कुछ हफ्तों में आधिकारिक तौर पर Galaxy Unpacked इवेंट को टीज़ करना शुरू कर सकती है.

पहले आई लीक रिपोर्ट्स में भी 25 फरवरी की तारीख का जिक्र किया गया था. मशहूर टिप्स्टर Evan Blass ने भी इस तारीख को ‘100% सही’ बताया है, जिससे इन अफवाहों को और मजबूती मिलती है.

संभावित टाइमलाइन की बात करें तो Galaxy S26 सीरीज़ के प्री-ऑर्डर 26 फरवरी से 4 मार्च के बीच शुरू हो सकते हैं. इसके बाद 5 मार्च से 10 मार्च तक प्री-सेल पीरियड चलने की उम्मीद है. आम ग्राहकों के लिए Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra की ओपन सेल 11 मार्च से शुरू हो सकती है.

हालांकि, सैमसंग की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में इस जानकारी को फिलहाल लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित माना जा रहा है. फिर भी, अगर ये दावे सही निकलते हैं, तो फरवरी के आखिर में सैमसंग अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के साथ बड़ा सरप्राइज़ दे सकती है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News