Tach – ऐपल यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द आ सकते हैं नए स्मार्ट डिवाइस, मिलेगा बेहतर AI एक्सपीरिएंस

ऐपल सिर्फ iPhone और MacBook तक ही सीमित नहीं है. कंपनी अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को भी लगातार मजबूत कर रही है. लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐपल इस साल के आखिर तक अपने दो पॉपुलप प्रोडक्ट्स- ऐपल TV और HomePod Mini के नए वर्जन लॉन्च कर सकता है. हालांकि कंपनी ने अभी तक ऑफिशियसल ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों डिवाइस का डेवलपमेंट लगभग पूरा हो चुका है और ऐपल के कर्मचारी इनका इंटरनल टेस्टिंग भी कर रहे हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक ऐपल इन डिवाइसों को पहले लॉन्च करना चाहता था, लेकिन कंपनी ने इन्हें अपने नए Siri और ऐपल Intelligence फीचर्स के साथ पेश करने का फैसला किया.

पिछले कुछ समय से ऐपल के AI फीचर्स में देरी हो रही थी, जिसके कारण नए हार्डवेयर की लॉन्च टाइमलाइन भी आगे बढ़ गई. अब माना जा रहा है कि इस साल फॉल सीजन में AI फीचर्स के साथ नए डिवाइस लॉन्च किए जाएंगे.

नए ऐपल TV में क्या होगा खास?

नए ऐपल TV के डिजाइन में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. ये मौजूदा मॉडल जैसा ही दिख सकता है. लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका नया और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर होगा. मौजूदा ऐपल TV 4K मॉडल 2022 में लॉन्च हुआ था और इसमें A15 Bionic चिप दी गई थी.

नई पीढ़ी के ऐपल TV में बेहतर परफॉर्मेंस, तेज प्रोसेसिंग और AI आधारित फीचर्स के लिए अधिक सक्षम चिपसेट मिलने की संभावना है.

इसके अलावा सिरी रिमोट में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, हालांकि फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

HomePod Mini में भी मिलेगा अपग्रेड

ऐपल का मौजूदा होमपॉड मिनी कई साल पुराने S5 चिप पर काम करता है. आने वाले मॉडल में नया प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिससे ऐपल इंटेलिजेंस और नए सिरी फीचर्स बेहतर तरीके से काम कर सकेंगे.

डिजाइन में बड़े बदलाव की संभावना कम है, लेकिन परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स के मामले में यह पहले से ज्यादा एडवांस हो सकता है.

स्मार्ट होम मार्केट पर ऐपल की नजर

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐपल स्मार्ट होम सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक स्मार्ट होम हब पर भी काम कर रही है, जिसमें डिस्प्ले और एडवांस AI फीचर्स मिल सकते हैं. ऐसे में नया ऐपल TV और HomePod Mini कंपनी के भविष्य के स्मार्ट होम इकोसिस्टम की मजबूत नींव साबित हो सकते हैं.

अगर ये रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो ऐपल यूजर्स को इस साल के आखिर तक स्मार्ट होम अनुभव में कई नए और दिलचस्प फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.


Source link

Back to top button