Tach – गुडबाय Gemini? Samsung के फोन में जल्‍द आ सकता है Perplexity AI

Last Updated:

Samsung जल्द ही अपने फोन, ब्राउजर और अन्य डिवाइसों में Perplexity AI को शामिल कर सकता है. यह कदम कंपनी के लिए एक बड़ा बदलाव हो सकता है, जिससे यूजर्स को और भी बेहतर अनुभव मिलेगा. Perplexity AI एक एडवांस आर्टिफिश…और पढ़ें

गुडबाय Gemini? Samsung के फोन में जल्‍द आ सकता है Perplexity AI

samsung galaxy में नया एआई

हाइलाइट्स

  • सैमसंग जल्द ही Perplexity AI को अपने डिवाइसों में शामिल कर सकता है.
  • Perplexity AI से सैमसंग की गूगल पर निर्भरता कम होगी.
  • सैमसंग और Perplexity की डील से गैलेक्सी डिवाइस और स्मार्ट होंगे.

नई द‍िल्‍ली. सैमसंग जल्द ही अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रणनीति में बड़ा बदलाव कर सकता है. खबरों के मुताबिक, सैमसंग अमेरिकी स्टार्टअप Perplexity AI के साथ गहन बातचीत कर रहा है. Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग न केवल अपने भविष्य के डिवाइसों में इस असिस्टेंट को पहले से लोड करने की योजना बना रहा है, बल्कि कंपनी में बड़ा निवेश करने पर भी सोच रहा है.

अगर ये डील सफल होती है, तो सैमसंग अपने ब्राउजर, बिक्सबी वर्चुअल असिस्टेंट और संभवतः अपने ऑपरेटिंग सिस्टम में Perplexity के AI टूल्स को शामिल कर सकता है. कंपनी का लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक ये बदलाव शुरू कर दिए जाएं और 2026 में Galaxy S26 सीरीज के साथ लॉन्च किया जाए. रिपोर्ट के अनुसार, ये प्‍लान‍िंग अभी भी बदल सकती हैं और आधिकारिक घोषणा से पहले इनमें बदलाव संभव है.

[ad_2]
Source link

Back to top button