Tach – गूगल ने भारत में लॉन्च किया पिक्सल 10ए, कीमत 49,999, इस डेट से बिक्री शुरू

Last Updated:
- गूगल (Google) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन पिक्सल 10ए लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये रखी गई है. कंपनी का फोकस इस फोन के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स को ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाना है. इसकी बिक्री 6 मार्च 2026 से शुरू होगी और प्री ऑर्डर आज से खुले हैं. पिक्सल 10ए में अब तक की सबसे चमकदार स्क्रीन, बड़ी बैटरी और कई स्मार्ट एआई फीचर्स दिए गए हैं. गूगल ने बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और आसान ईएमआई जैसे ऑफर्स भी पेश किए हैं ताकि ज्यादा लोग इसे खरीद सकें.
- दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग
- एआई कैमरा फीचर्स
- मजबूती और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट
- डिजाइन और रंग विकल्प
- लॉन्च ऑफर्स और आसान किस्तें
- पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम क्या है
- About the Author
गूगल (Google) ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन पिक्सल 10ए लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये रखी गई है. कंपनी का फोकस इस फोन के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स को ज्यादा से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचाना है. इसकी बिक्री 6 मार्च 2026 से शुरू होगी और प्री ऑर्डर आज से खुले हैं. पिक्सल 10ए में अब तक की सबसे चमकदार स्क्रीन, बड़ी बैटरी और कई स्मार्ट एआई फीचर्स दिए गए हैं. गूगल ने बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और आसान ईएमआई जैसे ऑफर्स भी पेश किए हैं ताकि ज्यादा लोग इसे खरीद सकें.
नई दिल्ली. गूगल ने भारत में पिक्सल 10ए स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसकी कीमत 49,999 रुपये रखी गई है. कंपनी का मकसद इस फोन के जरिए अपने एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर्स को मिड रेंज यूजर्स तक पहुंचाना है ताकि ज्यादा लोग गूगल की एआई टेक्नोलॉजी का फायदा उठा सकें. पिक्सल 10ए की सेल 6 मार्च 2026 से शुरू होगी लेकिन प्री ऑर्डर आज से ही खुले हैं. गूगल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मितुल शाह ने कहा कि पिक्सल 10ए कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स का दमदार पैकेज है और इसे खास तौर पर भारतीय यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कंपनी को उम्मीद है कि यह फोन भारत में पिक्सल ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत करेगा.
पिक्सल 10ए में इस बार कई बड़े अपग्रेड किए गए हैं, जिनमें डिस्प्ले, बैटरी और एआई फीचर्स शामिल हैं. इस फोन को रोजमर्रा के इस्तेमाल और हाई परफॉर्मेंस दोनों के लिए डिजाइन किया गया है. इस फोन में 6.3 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसकी ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है. इसका मतलब है कि तेज धूप में भी स्क्रीन साफ और ब्राइट दिखाई देगी. गूगल का दावा है कि यह अब तक की सबसे चमकदार पिक्सल ए सीरीज स्क्रीन है.
दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग
पिक्सल 10ए में 5,100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा चल सकती है. इसमें 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है ताकि यूजर्स को बार बार चार्जिंग की चिंता न करनी पड़े.
एआई कैमरा फीचर्स
गूगल ने इस फोन में कई नए एआई कैमरा फीचर्स दिए हैं जैसे कैमरा कोच और ऑटो बेस्ट टेक. अगर आप ग्रुप फोटो खींचते हैं तो फोन खुद ही सबसे अच्छी फोटो चुन लेगा जिसमें सभी लोगों का चेहरा सही दिख रहा हो. इससे खराब फोटो की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी.
मजबूती और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट
पिक्सल 10ए को आईपी68 रेटिंग मिली है जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा. गूगल ने यह भी वादा किया है कि इस फोन को 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे, जो इस सेगमेंट में बहुत बड़ी बात है.
डिजाइन और रंग विकल्प
यह फोन चार रंगों में लॉन्च किया गया है जिनमें लैवेंडर, ओब्सीडियन, फॉग और बेरी शामिल हैं. गूगल ने डिजाइन को प्रीमियम टच देने की कोशिश की है ताकि यह महंगे फ्लैगशिप फोन जैसा फील दे सके.
लॉन्च ऑफर्स और आसान किस्तें
गूगल ने पिक्सल 10ए पर कई ऑफर्स भी दिए हैं ताकि ग्राहक इसे आसानी से खरीद सकें. एचडीएफसी बैंक कार्ड पर 3,000 रुपये की छूट मिलेगी. पुराने फोन के एक्सचेंज पर 3,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा. ग्राहक 24 महीने तक बिना ब्याज के ईएमआई का विकल्प भी चुन सकते हैं. इसके अलावा गूगल पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम के तहत 2,083 रुपये महीने की किस्त पर फोन लिया जा सकता है.
पिक्सल अपग्रेड प्रोग्राम क्या है
गूगल के अपग्रेड प्रोग्राम के तहत ग्राहक 9 महीने तक किस्तें चुकाने के बाद अपने पुराने पिक्सल फोन को वापस करके नया मॉडल ले सकते हैं. इससे हर साल नया पिक्सल फोन इस्तेमाल करना आसान हो जाएगा और ग्राहकों को पूरा पैसा एक साथ खर्च नहीं करना पड़ेगा.
About the Author
जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा दे…और पढ़ें
Source link









