Tach – Google Pixel 10 Series biggest feature revealed can stay in water without damage launching on 20 august-20 अगस्त को आ रहे हैं Google के नए फोन,  सामने आ गया ऐसा फीचर जिससे गदगद हो जाएंगे फैंस

Last Updated:

Google 20 अगस्त को Pixel 10 Series लॉन्च करने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel 10 Pro Fold दुनिया का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा जिसमें IP68 डस्ट और वॉटरप्रूफ रेटिंग मिलेगी…

20 अगस्त को आ रहे हैं Google के फोन, सामने आयाऐसा फीचर जिससे गदगद होंगे फैंसगूगल पिक्सल 10 की कई खासियत आई सामने. फोटो: AI
गूगल अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स Pixel 10 Series को 20 अगस्त को लॉन्च करने के लिए तैयार है. लॉन्च से पहले इसकी कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं और इस सीरीज़ में सबसे ज्यादा चर्चा Pixel 10 Pro Fold की हो रही है. इसे दुनिया का पहला ऐसा फोल्डेबल स्मार्टफोन बताया जा रहा है जिसमें IP68 रेटिंग दी जाएगी. WinFuture की रिपोर्ट के मुताबिक, IP68 रेटिंग का मतलब है कि ये फोन पूरी तरह डस्ट-प्रूफ होगा और पानी में करीब 1.5 मीटर गहराई तक 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकेगा. ये मौजूदा फोल्डेबल्स की मुकाबले में एक बड़ा अपग्रेड है. वह इसलिए क्योंकि Samsung Galaxy Z Fold 7 जैसे तगड़े फोन में सिर्फ IP48 रेटिंग मिलती है.

वहीं, गूगल का पिछला Pixel 9 Pro Fold सिर्फ IPX8 रेटिंग के साथ आया था, जो पानी से तो सुरक्षित है लेकिन डस्ट से नहीं. इस तरह देखा जाए तो Pixel 10 Pro Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन की काफी रफ एंड टफ फोन होने वाला है.

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि Pixel 10 Pro Fold में स्टोरेज टेक्नोलॉजी को UFS 3.1 से UFS 4.0 में अपग्रेड किया जाएगा. इससे फोन में लिखने की स्पीड तेज होगी और यूज़र को और बढ़ियां एक्सपीरिएंस मिलेगा.

कितनी होगी भारत में Pixel 10 Series की कीमत?
फोन की कीमत को लेकर तो कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक जानकारी से पता चला है कि Pixel 10 Series की कीमत इस बार पिछले साल की Pixel 9 Series जैसी ही रहेगी. कहा जा रहा है कि गूगल Pixel 10 (12GB+256GB): 79,990 रुपये, Pixel 10 Pro: 1,09,999 रुपये और Pixel 10 Pro XL: 1,24,999 रुपये में आ सकता है. दूसरी तरफ गूगल Pixel 10 Pro Fold को 1,72,999 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है.

Pixel 10 Pro Fold का IP68 रेटिंग और UFS 4.0 स्टोरेज अपग्रेड इसे मार्केट का सबसे पावरफुल और ड्यूरेबल फोल्डेबल स्मार्टफोन बना सकता है. हालांकि फोन की असल कीमत और फीचर्स का पतो तो 20 अगस्त को होने वाले गूगल के लॉन्च इवेंट में ही चलेगा.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

20 अगस्त को आ रहे हैं Google के फोन, सामने आयाऐसा फीचर जिससे गदगद होंगे फैंस

[ad_2]
Source link

Back to top button