Tach – Google Pixel 10a भारत में लॉन्च, कीमत और स्पेसिफिकेशन जानें.

गूगल आज अपने नए स्मार्टफोन Google Pixel 10a को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रहा है. ये पिछले साल आए Pixel 9a का सक्सेसर होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार अपग्रेड्स मामूली हो सकते हैं और यह पहला मौका हो सकता है जब गूगल अपने लेटेस्ट फोन में पुरानी जेनरेशन का Tensor चिपसेट इस्तेमाल करे.

Table of Contents

Google Pixel 10a का लॉन्च आज रात 8 बजे (IST) होगा. कंपनी इसके लिए कोई बड़ा इवेंट आयोजित नहीं करेगी और संभवतः प्रेस रिलीज के जरिए फोन पेश किया जाएगा. लॉन्च के बाद आज ही (18 फरवरी) से इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो जाएगी. भारत में यह Flipkart, Google Store और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा.

कितनी हो सकती है कीमत?
भारत में Google Pixel 10a की कीमत ₹44,000 से ₹50,000 के बीच हो सकती है. वहीं यूरोप में इसकी शुरुआती कीमत €499 (लगभग ₹53,600) बताई जा रही है.

Google Pixel 10a स्पेसिफिकेशन (संभावित)
फोन में 6.3-इंच का P-OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 2,424×1,080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा. स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिए जाने की बात कही जा रही है.

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Tensor G4 चिपसेट के साथ 8GB LPDDR5X RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है. बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा.

कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड लेंस और 13MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है. फोन Android 16 पर चलेगा और गूगल सात साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर सकता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 5,100mAh बैटरी मिल सकती है. खास बात यह है कि इस बार 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है, जो पिछले मॉडल के 23W से काफी ज्यादा है. वायरलेस चार्जिंग पर अभी पुष्टि नहीं हुई है. यह डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आएगा और चार कलर ऑप्शन- Obsidian, Fog, Lavender और Berry में उपलब्ध हो सकता है.


Source link

Back to top button
Close
Crime
Social/Other
Business
Political
Editorials
Entertainment
Festival
Health
International
Opinion
Sports
Tach-Science
Eng News