Tach – google Pixel Buds Pro 2 new software update get apple airpods pro like feature know how- गूगल पिक्सल ईयरबड्स में चाहिए ऐपल ईयरपॉड्स वाला मजा? आज ही कर लीजिए छोटा सा काम

Last Updated:
Google Pixel Buds Pro 2 को नया अपडेट मिला है जिसमें Adaptive Audio, Loud Noise Protection, बेहतर माइक्रोफोन और Gesture Controls जैसे फीचर्स शामिल हैं. जानिए इस अपडेट के फायदे और इंस्टॉलेशन की डिटेल.
Google Pixel Buds Pro 2 के लिए नया अपडेट आया है.गूगल ने अपने Pixel Buds Pro 2 ईयरबड्स के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है. ये अपडेट कंपनी ने पिछले महीने Made by Google इवेंट में टीज़ किया था. इसमें ऐसे फीचर्स शामिल हैं जो ईयरबड्स की ऑडियो क्वालिटी और रोज़मर्रा की यूज़ेबिलिटी को और बेहतर बनाते हैं. इस कदम के बाद ये ईयरबड्स अब Apple AirPods Pro जैसे प्रीमियम ईयरबड्स को सीधी टक्कर देने लगे हैं.
इसके साथ ही, Loud Noise Protection फीचर भी आया है. ये फीचर अचानक तेज़ आवाज़ जैसे एंबुलेंस का सायरन या कंस्ट्रक्शन की ड्रिल सुनते ही वॉल्यूम को कम कर देता है, जिससे कानों पर ज्यादा असर न पड़े.
बेहतर माइक्रोफोन और Gemini Live सपोर्ट
इस अपडेट में Pixel Buds Pro 2 के माइक्रोफोन को भी अपग्रेड किया गया है. अब ये बैकग्राउंड शोर को कम करके आपकी आवाज़ को ज्यादा साफ़ करेगा. खासकर जब आप Google Gemini Live का इस्तेमाल करेंगे तो भीड़ या शोरगुल वाली जगह पर भी AI असिस्टेंट आपकी बात को आसानी से समझ सकेगा.
गूगल ने इस अपडेट में ईयरबड्स के लिए Gesture Controls भी दिए हैं. अब कॉल रिसीव करने या वॉइस डिक्टेशन शुरू करने के लिए आपको बस सिर सिर को झटकना होगा. इससे यूज़र्स को सच में हैंड्स-फ्री अनुभव मिलेगा.
अपडेट का समय और फायदे
इस अपडेट का वर्ज़न नंबर 4.467 है और यह धीरे-धीरे सभी यूज़र्स के लिए रोलआउट होगा. इसे इंस्टॉल करने में करीब 20 मिनट लगते हैं,10 मिनट डाउनलोड के लिए और 10 मिनट इंस्टॉल के लिए.
हालांकि Apple अभी भी प्रीमियम फिनिश और स्मूद एक्सपीरियंस में थोड़ा आगे है, लेकिन Google का यह अपडेट Pixel Buds Pro 2 को और आकर्षक बना देता है. खासकर उनकी कीमत को देखते हुए, अब यह ईयरबड्स उन यूज़र्स के लिए बेहतर ऑप्शन हैं जो कम दाम में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link









