Tach – google pixel watch 4 launching on 20 august price leaked know specifications- इंतज़ार खत्म, इस दिन आ रही है Google की तगड़ी पिक्सल वॉच, पहले ही लीक हो गई कीमत

Last Updated:

Google Pixel Watch 4 की एंट्री होने वाली है. कंपनी इसे Pixel 10 सीरीज के साथ लॉन्च करेगी. लॉन्च से पहले वॉच की कीमत, बैटरी, प्रोसेसर और रिलीज़ डेट की जानकारी सामने आ गई है.

इंतज़ार खत्म, इस दिन आ रही है Google की तगड़ी पिक्सल वॉच, पहले ही लीक हुई कीमत

फोटो: Google Pixel Watch 3

हाइलाइट्स

  • 20 अगस्त को पिक्सल 10 सीरीज़ के साथ Pixel watch 4 आएगी.
  • Google Pixel Watch 4 दो साइज में आएगी, 41mm और 45mm.
  • गूगल ने पिछले मॉडल जैसा ही Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट रखा है.
गूगल जल्द अपनी नई स्मार्टवॉच Pixel Watch 4 लॉन्च करने के लिए तैयार है. बताया गया है कि ये वॉच 20 अगस्त को होने वाले इवेंट में पेश की जाएगी, जहां गूगल Pixel 10 सीरीज़ भी लॉन्च होंगे. पिक्सल वॉच 4 को लेकर तो काफी दिनों से चर्चा चल रही है, और अब लॉन्च से पहले इसकी कीमत और कुछ फीचर्स की जानकारी सामने आई है. रिलीज़ डेट की बात करें तो लीक के मुताबिक ये वॉच 28 अगस्त को बाजार में उपलब्ध होगी और 20 अगस्त के लॉन्च के तुरंत बाद प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे.

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Pixel Watch 4 (41mm) की कीमत €399 (39,984 रुपये) (Wi-Fi मॉडल) और €499 (50005 रुपये) (LTE मॉडल) होगी. वहीं, बड़ा वेरिएंट Pixel Watch 4 (45mm) €449 (44995 रुपये) (Wi-Fi) और €549 (55016 रुपये) (Wi-Fi + LTE) में आएगा. अच्छी खबर ये है कि ये कीमतें पिछले साल की Pixel Watch 3 के बराबार ही हैं. यानी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Google Pixel Watch 4 दो साइज में आएगी, 41mm और 45mm. दोनों में Wi-Fi और LTE वेरिएंट होंगे. इस बार गूगल ने कई नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं, जैसे Obsidian, Lemon, Moonstone, Iris और Porcelain ऑप्शन.

कैसा होगा प्रोसेसर
इस बार गूगल ने पिछले मॉडल जैसा ही Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट रखा है, जो कि कुछ लोगों को निराश कर सकता है. नया चिपसेट (sw6100) अभी तैयार नहीं है, इसलिए गूगल ने पुराने प्लेटफॉर्म को ही चुना है.

बैटरी और चार्जिंग
गूगल ने बैटरी में बदलाव किया है. 41mm वेरिएंट में अब 327mAh की बैटरी होगी (पहले 307mAh थी), यानी लगभग 7% ज्यादा है. वहीं, 45mm मॉडल की बैटरी 420mAh से बढ़कर 459mAh हो गई है (लगभग 9% ज्यादा). चार्जिंग स्पीड भी पहले से तेज होगी, लेकिन फिलहाल इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आइ है.

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

hometech

इंतज़ार खत्म, इस दिन आ रही है Google की तगड़ी पिक्सल वॉच, पहले ही लीक हुई कीमत

[ad_2]
Source link

Back to top button