Tach – google search ai mode will show result in hindi language users get easy response-अब कठिन से कठिन सवालों का जवाब भी हिंदी में दे देगा गूगल का AI, यूज़र्स का काम होगा आसान

Last Updated:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है. अब दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने भी सर्च में हिंदी में एआई मोड शुरू कर दिया है.
गूगल का AI मोड अब हिंदी में भी मिलेगा.यह ग्लोबल लेवल पर सभी हिंदी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने बताया कि इस अपटेड के साथ यूजर्स, लंबे और कठिन और हल्के-फुल्के सवाल हिंदी में पूछ सकते हैं और इसका जवाब हिंदी में दिया जाएगा.
AI Mode सर्च रिजल्ट पेज पर एक अलग टैब के जरिए उपलब्ध है. इसके अलावा, आप सर्च बार में दिए गए बटन का इस्तेमाल करके इसे एक्टिव कर सकते हैं. गूगल भविष्य में इसे डिफ़ॉल्ट ऑप्शन बनाने पर भी विचार कर रहा है. एआई मोड को ऐसे सवालों के उत्तर देने के लिए डिजाइन किया गया है जिनके उत्तर खोजने के लिए कई बार सर्च करना पड़ता है.
गूगल सर्च में प्रोडक्ट मैनेजमेंट की उपाध्यक्ष हेमा बुधराजु ने कहा, ‘एआई सर्च को और भी उपयोगी और गूगल से कुछ भी सवाल करने को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना रहा है. हम एआई मोड को हिंदी में लाने को लेकर उत्साहित हैं और यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि लोग इसका इस्तेमाल कैसे करते हैं.’
कंपनी ने कहा कि इस लॉन्च से यूजर्स को बेहतर सर्च अनुभव, सूचना तक आसान पहुंच और अपनी पसंदीदा भाषाओं में जानकारी तलाशने का ज्यादा आसान तरीका मिलेगा.
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें
Source link









