Tach – Honor Power 2 चीन में लॉन्च, 10080mAh बैटरी और Dimensity 8500 Elite

Last Updated:

Honor Power 2 चीन में 5 जनवरी को लॉन्च होगा. फोन ने AnTuTu पर 24 लाख से ज्यादा स्कोर किया है. इसमें Dimensity 8500 Elite चिप, 10,080mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 120Hz डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हुई है.

ख़बरें फटाफट

10,080mAh बैटरी और नई Dimensity चिप के साथ आ रहा Honor Power 2, कलर लीकHonor Power 2 अगले हफ्ते 5 जनवरी को आएगा.

ऑनर अपने नए स्मार्टफोन Honor Power 2 को अगले हफ्ते चीन में लॉन्च करने जा रहा है और लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके कई अहम फीचर्स खुद ही सामने रख दिए हैं. ये फोन पिछले साल आए Honor Power का अपग्रेड वर्जन होगा और खासतौर पर दमदार बैटरी और परफॉर्मेंस पर फोकस करेगा. कंपनी ने Weibo पर जानकारी देते हुए बताया है कि ऑनर पावर 2 ने AnTuTu बेंचमार्क पर 24 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है. ऑनर का दावा है कि ये स्कोर अपने प्राइस सेगमेंट में अब तक का सबसे ज्यादा स्कोर है, हालांकि फोन की कीमत फिलहाल उजागर नहीं की गई है.

इसके साथ ही यह भी कंफर्म हो गया है कि ये स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 Elite चिपसेट के साथ आने वाला पहला फोन होगा. माना जा रहा है कि यह नया चिप बेहतर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और पावर एफिशिएंसी देगा.

Honor Power 2 की एक और बड़ी खासियत इसकी 10,080mAh की बड़ी बैटरी है. इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबा बैकअप देने पर फोकस करेगा. कंपनी के मुताबिक, फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर पाएंगे.

डिजाइन और कलर ऑप्शन की बात करें तो ऑनर ने इसे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है. फोन फैंटम नाइट ब्लैक, सनबर्स्ट ऑरेन्ज और स्नो व्हाइट कलर में आएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 6.79 इंच का फ्लैट LTPS डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 8,000 निट्स तक हो सकती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी.

बढ़ियां होगा कैमरा
कैमरा सेक्शन में फोन के पीछे 50MP का रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है, जबकि सामने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो Honor Power 2 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड MagicOS 10 के साथ आ सकता है. फोन की मोटाई करीब 7.98mm बताई जा रही है, जो इतनी बड़ी बैटरी के हिसाब से काफी स्लिम मानी जा सकती है.

ऑनर पावर 2 का लॉन्च 5 जनवरी को शाम 7:30 बजे (भारतीय समय अनुसार 5 बजे) होगा. लॉन्च के बाद इसकी कीमत और बाकी फीचर्स को लेकर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी. कुल मिलाकर, यह फोन उन यूजर्स को खासा पसंद आ सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ और दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

hometech

10,080mAh बैटरी और नई Dimensity चिप के साथ आ रहा Honor Power 2, कलर लीक

[ad_2]
Source link

Back to top button