Tach – Huawei MateBook Fold Ultimate Design viral foldable laptop can kill samsung apple in seconds see video- दुनिया का पहला मुड़ने वाला लैपटॉप का लुक एकदम लग्जरी, देख कर कहेंगे ‘OMG’, ऐपल, सैमसंग रह न जाए पीछे!

Last Updated:

दुनिया का पहला मुडने वाला लैपटॉप का लुक एकदम लग्जरी, देख कर कहेंगे ‘OMG’, ऐपल, सैमसंग रह न जाए पीछे!

दुनिया का पहला मुड़ने वाला लैपटॉप का लुक एकदम लग्जरी, देख कर कहेंगे 'OMG'Huawei MateBook Fold Ultimate Design का लुक कमाल का है.
हुवावे ने इसी साल मई में चीन में अपना बेहद खास लैपटॉप MateBook Fold Ultimate Design लॉन्च किया था. जब ऐपल के नए प्रोडक्ट्स लॉन्च हुए तो सोशल मीडिया पर इस लैपटॉप की फिर से चर्चा शुरू हो गई है. X पर इस लैपटॉप के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं और कहा जा रहा है कि ये ऐपल और सैमसंग को मात दे देगा. बता दें कि ये दुनिया का पहला फोल्डेबल PC है. ये लैपटॉप 18-इंच 3K LTPO OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो फोल्ड होने पर 13-इंच स्क्रीन में बदल जाता है.

Huawei का दावा है कि LTPO तकनीक से डिस्प्ले की एनर्जी एफिशिएंसी 30% तक बढ़ जाती है. इसमें बिल्ट-इन किकस्टैंड भी दिया गया है ताकि यूज़र्स इसे हैंड्स-फ्री मोड में इस्तेमाल कर सकें.

Huawei MateBook Fold Ultimate Design की कीमत
कीमत की बात करें तो Huawei MateBook Fold Ultimate Design की शुरुआती कीमत CNY 23,999 (लगभग ₹2,84,700) है, जिसमें 32GB RAM + 1TB स्टोरेज मिलता है. इसका हाई-एंड वेरिएंट 32GB + 2TB की कीमत CNY 26,999 (लगभग ₹3,20,200) है.

ये कहना गलत नहीं होगा कि ये कीमत उम्मीद से काफी ज्यादा है लेकिन जब आप इसे देखेंगे तो शायद ये दाम आपको ठीक लगे. हुवावे ने इसे तीन कलर ऑप्शंस, Cloud Water Blue, Forging Shadow Black और Skyline White में पेश किया है.

कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस
फीचर्स की बात करें तो हुवावे MateBook Fold अल्टिमेट डिज़ाइन में 18-इंच का 3K LTPO OLED डिस्प्ले है, जो 4:3 अस्पेक्ट रेश्यो और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,600 निट्स तक जाती है और यह TÜV Rheinland Eye Comfort 3.0 सर्टिफिकेशन और 1,440Hz PWM डिमिंग फीचर के साथ आता है. फोल्ड करने पर यह 13-इंच 3:2 डिस्प्ले में बदल जाता है.

[ad_2]
Source link

Back to top button