Tach – Huawei Nova 14 Vitality Edition comes with 5500mah battery 66W charging 50mp selfie camera

Huawei Nova 14 Vitality Edition को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है. यह मॉडल Nova 14 सीरीज़ का चौथा वेरिएंट है. पावर के लिए फोन में 5,500mAh की बड़ी बैटरी, 66W फास्ट चार्जिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले दिया गया है. ये IP65 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है. इसके साथ ही इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप और पावरफुल सेल्फी कैमरा भी दिया गया है.
Huawei Nova 14 Vitality Edition: स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
इस फोन में 6.7-इंच का फुल HD+ OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,100 निट्स ब्राइटनेस, 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 300Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है. डिस्प्ले की यह क्वालिटी स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग अनुभव देती है. ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर ये HarmonyOS 5.1 पर चलता है.
कैमरा फीचर्स में डुअल रियर कैमरा शामिल है जिसमें 50MP प्राइमरी RYYB सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड मैक्रो लेंस है, वहीं फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. बैटरी और चार्जिंग के मामले में यह 5,500mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.
सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और IP65 रेटिंग इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है. कनेक्टिविटी और सेंसर की बात करें तो फोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, USB Type-C पोर्ट, अम्बियंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, कंपास, फ्लिकर सेंसर, जाइरोस्कोप, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं. फोन का डिज़ाइन और साइज भी शानदार है.
यह 7.18mm मोटा और 192 ग्राम वज़न के साथ हल्का और स्टाइलिश है. कुल मिलाकर Huawei Nova 14 Vitality Edition एक पावरफुल और फीचर-रिच स्मार्टफोन है जो मिड-रेंज प्राइस के बावजूद प्रीमियम एक्पीरिएंस देता है.
Source link








