Tach – हैदराबाद का जगदीश मार्केट: सस्ते मोबाइल और रिपेयरिंग का हब.

हैदराबाद: हैदराबाद के एबिड्स स्थित जगदीश मार्केट हैदराबाद का सबसे बड़ा मोबाइल मार्केट माना जाता है. आपको कोई भी ब्रांड का मोबाइल चाहिए वो यहां मिल जाएगा. यहां मोबाइल सस्ते दामों में और उनपर ईएमआई की सुविधा भी मिलती है. यहां कई मोबाइल रिपेयरिंग की दुकानें भी हैं जो आपके फोन को सस्ते दामों पर ठीक कर देंगी. साथ ही, आप यहां अपने पुराने फोन अच्छे दामों पर बेच सकते हैं.

यहां मिलता है हर तरह का मोबाइल फोन

ये मार्कट मोबाइल रिपेयरिंग और पुराने फोन बेचने के लिए अच्छी जगह है. यहां के दुकानदार बताते हैं कि अगर आपके मोबाइल फोन में कोई समस्या आती है, तो हम सबसे पहले कंपनी के रजिस्टर्ड सेवा केंद्रों पर जाते हैं लेकिन जब वह वहां से नहीं बनता है, तो लोग यहां आते हैं और अपना फोन बनवाते हैं.  आपको इस जगह पर किसी भी ब्रांड का मोबाइल फोन मिल जाएगा, लेकिन याद रखें कि जब भी आप जगदीश मार्केट से नया मोबाइल फोन खरीदें, तो बिल जरूर मांगें.

मोबाइल एक्सेसरीज भी मिलते हैं

जब लोकल 18 ने लोगों से बात की तो पता चला कि ये बाज़ार पुराने फोन बेचने और खरीदने के लिए जाना जाता है. यहां सस्ते दामों पर पुराने और नए फोन मिल जाते हैं. मोबाइल फोन के अलावा अन्य सभी मोबाइल एक्सेसरीज भी उपलब्ध हैं, जैसे कि मोबाइल बैक कवर, मोबाईल चार्ज, हेडफोन, इत्यादि.

ये भी पढ़ें: Cyber security tips: व्हाट्सएप हो गया है हैक, तो परेशान न हों.. बस घर बैठे इन स्टेप्स को करें फॉलो और सदिग्ध नंबर को करें रिपोर्ट-ब्लॉक

पुराने मोबाइल फोन की भी होती है रिपेयरिंग

यहां तक कि सबसे पुराने मोबाइल फोन की भी मरम्मत हो जाते हैं. किसी भी प्रकार की समस्या है उसको सस्ते दामों पर ठीक कर दिया जाता है. ये बाज़ार मोबाइल के नए और पुराने सॉफ्टवेयर के लिए भी जाना जाता है, यहां हर तरह का सॉफ्टवेयर उपलब्ध है.

कैसे पहुंचे जगदीश मार्केट

यहां, सबसे करीबी मेट्रो स्टेशन गांधी भवन मेट्रो स्टेशन है. ये हैदराबाद शहर का मशहूर इलाका एबिड्स में मौजूद है और यहां आप बस-ऑटो से भी आसानी से आ सकते हैं.

[ad_2]
Source link

Back to top button