Tach – कहीं आपके नाम पर कोई और तो नहीं चला रहा SIM? घर बैठे ऐसे करें चेक और तुरंत करवाएं बंद

Last Updated:
सरकारी TAFCOP Portal की मदद से घर बैठे पता करें कि आपके आधार पर कितने SIM कार्ड एक्टिव हैं. जानें र SIM कैसे चेक करें, फर्जी नंबर की शिकायत कैसे करें और उसे बंद कराने की पूरी प्रक्रिया को भी समझें…
आजकल फर्जी सिम कार्ड की समस्या बहुत बढ़ गई है. कोई व्यक्ति आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल करके आपके नाम पर सिम ले लेता है. बाद में उस सिम से ठगी, फ्रॉड या गलत गतिविधियां होने पर पुलिस सबसे पहले आपके पास पहुंचती है. ऐसे में आपका नाम बेवजह मुसीबत में आ सकता है. सरकार ने इस समस्या का आसान समाधान दिया है- TAFCOP पोर्टल (Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection).
यह संचार विभाग (DoT) का आधिकारिक पोर्टल है, जो Sanchar Saathi के तहत आता है. इससे आप घर बैठे ही जान सकते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं और अनजान या फर्जी सिम को तुरंत रिपोर्ट करके बंद करवा सकते हैं.
TAFCOP पोर्टल पर सिम कैसे चेक करें? (स्टेप-बाय-स्टेप)
- अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ब्राउजर खोलें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: tafcop.sancharsaathi.gov.in
- होमपेज पर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें. (वह नंबर जो आपके आधार से लिंक है और OTP आ सके).
- स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और ‘Validate Captcha’ या ‘Send OTP’ पर क्लिक करें.
- आपके मोबाइल पर OTP आएगा. उसे दर्ज करके लॉगइन करें.
- लॉगइन होते ही आपके नाम पर रजिस्टर्ड सभी एक्टिव मोबाइल नंबरों की लिस्ट स्क्रीन पर आ जाएगी.
- (प्राइवेसी के लिए नंबर के पहले दो और आखिरी चार अंक ही दिखते हैं).
- यहां आप आसानी से देख सकते हैं कि कुल कितने सिम आपके नाम पर हैं. भारत में एक व्यक्ति के नाम पर अधिकतम 9 सिम कार्ड रजिस्टर हो सकते हैं (कुछ राज्यों में 6).
फोटो: tafcop.sancharsaathi.gov.in
फर्जी या अनजान सिम कैसे बंद करवाएं?
अगर लिस्ट में कोई ऐसा नंबर दिखे जो आपका नहीं है या जिसकी जरूरत नहीं है, तो:
नंबर के सामने दिए गए विकल्प में से चुनें:
- Not My Number (यह मेरा नंबर नहीं है)- अगर नंबर अनजान या फर्जी है.
- Not Required (जरूरत नहीं)- अगर नंबर आपका है लेकिन अब इस्तेमाल नहीं कर रहे.
- Required- अगर नंबर सही है और इस्तेमाल कर रहे हैं.
अनजान या अनावश्यक नंबर चुनकर Report बटन पर क्लिक करें.
कन्फर्मेशन पूछे जाने पर OK दबाएं.
रिपोर्ट सबमिट होते ही एक Reference Number मिल जाएगा. इसे नोट कर लें.
कुछ दिनों में संबंधित टेलीकॉम कंपनी (Jio, Airtel, Vi, BSNL आदि) उस सिम को बंद कर देगी. प्रोसेस पूरी तरह फ्री है.
जरूरी बातें
- हर 3-6 महीने में एक बार यह चेक जरूर करें.
- आधार कार्ड की कॉपी किसी को न दें.
- सिम लेते समय खुद मौजूद रहें.
- अगर समस्या बनी रहे तो 1930 (साइबर हेल्पलाइन) पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.
TAFCOP पोर्टल ग्राहकों की डिजिटल सुरक्षा का मजबूत हथियार है. इससे लोग फर्जी सिम की समस्या से पहले ही बच सकते हैं. तो आप tafcop.sancharsaathi.gov.in पर जाकर अपना चेक करें. छोटी सी सावधानी आपको बड़ी मुसीबत से बचा सकती है. अपने नाम पर सिम की संख्या पर नजर रखें और सेफ रहें.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…
और पढ़ें
Source link